back to top

IPL Eliminator : फॉर्म में चल रही RCB और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा मुकाबला

अहमदाबाद। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स के सामने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग प्लेआफ में आत्मविश्वास से भरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कठिन चुनौती होगी जो चमत्कारिक प्रदर्शन करके यहां तक पहुंची है। एक समय पर रॉयल्स का शीर्ष दो में रहना तय लग रहा था लेकिन लगातार चार हार और केकेआर के खिलाफ आखिरी मैच बारिश में धुलने के कारण वह सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दूसरे स्थान पर रही।

दूसरी ओर आरसीबी प्लेआफ से बाहर होने की कगार पर पहुंचने के बाद सनसनीखेज तरीके से चौथे स्थान तक पहुंची। पहले आठ में से सात मैच हारने के बाद फाफ डु प्लेसी की टीम ने गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर प्लेआफ में जगह बनाई। रॉयल्स चार हार और एक वर्षाबाधित मैच रद्द होने के बाद यहां पहुंची है तो आरसीबी ने लगातार छह जीत दर्ज करके अपने प्रतिद्वंद्वी के लिये खतरे की घंटी बजा दी है।

आईपीएल के पहले सत्र 2008 की चैम्पियन रॉयल्स कुछ सप्ताह पहले खिताब की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थी लेकिन पिछले चार मैचों में उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की कमजोरियां उजागर हुई। जोस बटलर के इंग्लैंड लौट जाने से उसकी बल्लेबाजी पर असर पड़ा है। अब यशस्वी जायसवाल (348 रन), कप्तान सैमसन (504 रन) और रियान पराग (531 रन) को अतिरिक्त जिम्मेदारी निभानी होगी।

सैमसन और पराग के अलावा इंग्लैंड के टॉम होलेर कैडमोर से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी जो जायसवाल के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं। शिमरोन हेटमायेर निचले क्रम को मजबूती दे सकते हैं हालांकि अभी तक बल्ले से इस सत्र में कमाल नहीं कर सके हैं। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम बाकी मैदानों की तरह बल्लेबाजों की ऐशगाह नहीं है लिहाजा यहां रॉयल्स के गेंदबाज उपयोगी साबित हो सकते हैं। इस मैदान पर इस सत्र में 12 पारियों में सिर्फ दो बार 200 से पार का स्कोर बना है यानी अनुशासित गेंदबाजी करने वाली टीम का पलड़ा भारी हो सकता है।

दूसरी ओर आरसीबी के विराट कोहली इस सत्र में 14 मैचों में 708 रन बना चुके हैं और वह ट्रंपकार्ड साबित हो सकते हैं। कप्तान फाफ डु प्लेसी भी फॉर्म में लौट आये हैं जबकि रजत पाटीदार ने भी पांच अर्धशतक जमाये हैं। इंग्लैंड के विल जैक्स के जाने का आरसीबी पर असर नहीं पड़ा है चूंकि निचले क्रम पर दिनेश कार्तिक 195 की स्ट्राइक रेट से अधिक से रन बना रहे हैं। पिछले मैच में यश दयाल ने चेन्नई सुपर किंग्स के महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के सामने बेहतरीन आखिरी ओवर डालकर टीम को जीत दिलाई थी। वह इस लय को कायम रखना चाहेंगे।

टीमें :

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नांद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पावेल, टॉम कोहलर-केडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुश कोटियन।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशाक, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉप्ली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्युसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

समय: मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

यह खबर भी पढ़े : BJP को बहुमत हासिल करने से रोकने में सफल रहेगा INDIA गठबंधन, खरगे ने साधा निशाना

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...