back to top

25 सितंबर से हो सकता है आईपीएल

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण आईपीएल का मौजूदा सीजन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। इस बीच बीसीसीआई टी-20 वर्ल्ड कप के टलने पर इसके आयोजन की तैयारी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक 25 सितंबर से 30 अक्टूबर के बीच आईपीएल हो सकता है। यानी 36 दिन में 60 मैच खेले जाएंगे। हर दिन दो मैच होंगे। इस सीजन में होम और अवे (विपक्षी टीम के घर में) जैसा फॉर्मेट नहीं होगा। पांच वैन्यू पर पूरा टूनार्मेंट हो सकता है। टूनार्मेंट के मुकाबले भी कम किए जाएंगे। आॅस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में टी-20 वर्ल्ड कप होना है।

आईसीसी अगले महीने वर्ल्ड कप के आयोजन पर निर्णय करेगा। इसे टाला जा सकता है। हालांकि आॅस्ट्रेलिया ने स्टेडियम में 25% फैंस के आने की अनुमति दे दी है। ऐसे में आयोजन की उम्मीद बढ़ गई है। अगर वर्ल्ड कप होता है तो आईपीएल का आयोजन मुश्किल होगा। आईपीएल के नहीं होने से बोर्ड को लगभग 4 हजार करोड़ का नुकसान होगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को भी करोड़ों रुपए की सैलरी नहीं मिलेगी।

कोरोना वायरस के कारण देश के चुनिंदा स्टेडियम में मैच खेले जाएंगे। फैंस के आने पर अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। देश में अगर कोरोना की स्थिति नहीं सुधरती है तो इसे देश के बाहर आयोजित किया जाएगा। कोरोना मुक्त देश को प्राथमिकता मिलेगी। न्यूजीलैंड खुद को कोरोना मुक्त देश घोषित कर चुका है। ऐसे में वहां भी आयोजन को लेकर चर्चा चल रही है। श्रीलंका और यूएई में भी आयोजन हो सकता है। हर साल अगस्त से बीसीसीआई घरेलू टूनार्मेंट का आयोजन करता था। लेकिन इस बार नवंबर से इसकी शुरूआत की जाएगी।

क्योंकि इसके पहले आईपीएल चलता रहेगा। यह भी बोर्ड का घरेलू टूनार्मेंट ही है। सबसे पहले दलीप ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रणजी ट्रॉफी के मुकाबले होंगे। फिर विजय हजारे वनडे टूनार्मेंट और अंत में सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 के मुकाबले खेले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...