back to top

आईपीएल 2026 – रवींद्र जडेजा कम फीस पर राजस्थान रॉयल्स में शामिल

मुंबई। करिश्माई आलराउंडर रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब क्रमश: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेलेंगे। आईपीएल के आगामी सत्र से पहले इन दोनों फ्रेंचाइजी ने इसकी पुष्टि की। अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए खिलाडÞियों को रिटेन करने की समय सीमा रविवार को समाप्त हो जाएगी।

इससे पहले जडेजा ने कम शुल्क पर राजस्थान रॉयल्स में प्रवेश कर लिया है, जबकि चार सत्र तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने वाले सैमसन आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की पीली जर्सी पहनेंगे।आईपीएल मीडिया एडवाइजरी में कहा गया कि जडेजा की आईपीएल फीस 18 करोड़ रुपये से घटाकर 14 करोड़ रुपये कर दी गई है, जबकि सैमसन सीएसके के लिए अपनी मौजूदा लीग फीस 18 करोड़ रुपये पर खेलेंगे।एडवाइजरी में कहा गया है, सीएसके के लिए 12 सत्र में खेल चुके जडेजा लीग के सबसे अनुभवी खिलाडÞियों में से एक हैं।

समझौते के तहत उनकी लीग फीस 18 करोड़ रुपये से 14 करोड़ रुपये कर दी गई है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अब 18 करोड़ रुपये की मौजूदा लीग फीस पर चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। आईपीएल विज्ञप्ति में कहा गया है, इंग्लैंड के आॅलराउंडर सैम कुरेन 2.4 करोड़ रुपये की अपनी मौजूदा लीग फीस पर सीएसके से राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलेंग। तेज गेंदबाजÞ मोहम्मद शमी सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ((एलएसजी) की जर्सी पहनेंगे।

वह अपनी मौजूदा 10 करोड़ रुपये की फीस पर नई फ्रैंचाइजÞी में शामिल होंगे। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस से 30 लाख रुपये की मौजूदा फीस पर एलएसजी की ओर से खेलेंगे, जबकि आॅलराउंडर नितीश राणा राजस्थान रॉयल्स से 4.2 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।दक्षिण अफÞ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाजÞ डोनोवन फरेरा दिल्ली कैपिटल्स से एक करोड़ रुपये की संशोधित फÞीस पर ट्रेड होने के बाद अपनी पहली फÞ्रैंचाइजÞी राजस्थान रॉयल्स में वापसी करेंगे। लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय आगामी सत्र से पहले तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से ट्रेड होने के बाद अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में वापसी करेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...