back to top

आईपीएल 2025 : आरसीबी को मिला नया कप्तान, विराट कोहली नहीं ये हैं नाम

खेल डेस्क। अगर आप रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैन हैं, तो यह खबर आपके काम की है। काफी टाइम से आरसीबी के कप्तान को लेकर चल रही चर्चा के बीच आज टीम ने कप्तान के नाम पर मुहर लगा दी है। आरसीबी ने गुरुवार को आईपीएल 2025 के लिए रजत पाटीदार टीम का कप्तान बनाया है। टीम उनके नेतृत्व में अपने पहले खिताब की तलाश में उतरेगी। कप्तान की दौड़ में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी शामिल थे, लेकिन टीम प्रबंधन ने पाटीदार के नाम का एलान किया।

बता दें कि मध्य प्रदेश की कप्तानी करते हुए रजत ने टीम को सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचाया। कप्तानी की जिम्मेदारी के बावजूद रजत की बल्लेबाजी भी अच्छी रही और उन्होंने 9 पारियों में 428 रन बनाए। रजत ने पिछले दो सीजन में आरसीबी के लिए दमदार प्रदर्शन किया है और यही वजह है कि टीम ने मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन किया है।

आरसीबी आईपीएल 2024 में एलिमिनेटर तक पहुंच गई। फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में टीम को एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। विराट का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने 15 मैचों में 741 रन बनाए।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...