back to top

IPL 2025 : सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेगा दिल्ली, कल होगा मुकाबला

हैदराबाद। अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम घरेलू मैदान पर कमजोर प्रदर्शन से उबरकर सोमवार को यहां निचले हाफ में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 14 हार से हार का सामना करना पड़ा लेकिन टीम ने विरोधियों के मैदान पर बेहतर प्रदर्शन की बदौलत प्ले आफ में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखी है। दिल्ली की टीम पैट कमिंस की टीम के खिलाफ भी उसके मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी।

अक्षर पटेल चोट से जूझ रह हैं। वह 30 अप्रैल को नाइट राइडर्स के खिलाफ क्षेत्ररक्षण करते समय बाएं हाथ में चोट लगने के बाद मैदान से चले गए थे। देखना यह होगा कि वह चोट से उबरकर सनराइजर्स के खिलाफ खेलते हैं या नहीं। अक्षर ने हालांकि चोटिल होने के बाद भी 23 गेंद में 43 रन की उम्दा पारी खेली थी। अगर वह चोट से पूरी तरह नहीं उबरते हैं तो उन्हें गेंदबाजी में समस्या हो सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी 10 मैच में 12 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है। अक्षर ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया और अगर वह नहीं खेलते या मैच में उनकी भूमिका सीमित होती है तो इससे टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ेगा। टीम को अपने पिछले दो मैच में घरेलू मैदान पर नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली ने अपने पिछले पांच में से तीन मुकाबले गंवाए हैं और टीम लीग के इस महत्वपूर्ण चरण में और झटकों से बचने की कोशिश करेगी।

नाइट राइडर्स के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज फाफ डु प्लेसी ने फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक जड़ा था लेकिन धीमी पिच से सामंजस्य बैठाना उनके लिए चिंता का सबब बना हुआ है। लोकेश राहुल नौ मैच में 371 रन के साथ दिल्ली के शीर्ष रन स्कोरर है लेकिन वह घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 39 गेंद में 41 रन ही बना पाए। नाइट राइडर्स के खिलाफ वह सात रन बनाकर सुनील नारायण के स्टीक थ्रो का शिकार बने। विकेटकीपर-बल्लेबाज राहुल कमिंस, मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल जैसे गेंदबाजों का सामना करने के लिए खुद को तैयार करेंगे क्योंकि सनराइजर्स की यह तिकड़ी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने में सक्षम है।

अभिषेक पोरेल ने भी शीर्ष क्रम में काफी आक्रामक बल्लेबाजी की है और एक अर्धशतक सहित 250 से अधिक रन बनाए हैं लेकिन मौजूदा सत्र में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलने में नाकाम रहे हैं। दिल्ली के बल्लेबाजी क्रम में गेंदबाजी आॅलराउंडर विपराज निगम जैसे खिलाड़ी भी हैं जो अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं लेकिन यह दिल्ली की गेंदबाजी है जो उन्हें जीत के लिए पूरी ताकत लगाने का आत्मविश्वास देती है। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की अगुआई में दुष्मंता चमीरा और मुकेश कुमार जैसे अनुभवी गेंदबाजों के साथ दिल्ली की टीम मजबूत स्थिति में है। अक्षर पूरी तरह से फिट होते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स के पास आईपीएल 2025 में सबसे ताकतवर आक्रमण में से एक है।

नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में स्टार्क और अक्षर ने मिलकर पांच विकेट लिए थे। हालांकि मौजूदा आईपीएल चैंपियन ने फिर भी 200 से अधिक का स्कोर बनाया जो माना जा सकता है विकेट की प्रकृति के कारण संभव हुआ। दूसरी ओर सनराइजर्स की टीम अपने पास मौजूदा अनुभव का फायदा नहीं उठा पाई। कमिंस की अगुआई में शमी, ट्रेविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन और जयदेव उनादकट की मौजूदगी वाली टीम संघर्ष कर रही है। उनादकट ने हाल ही में सनराइजर्स के लड़खड़ाते आईपीएल अभियान पर खुलकर बात की। उन्होंने प्रभावहीन गेंदबाजी और बदलती पिच की स्थिति को टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया। शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 38 रन से हार के बाद टीम प्लेआॅफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है।

टीम इस प्रकार हैं:

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायडे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंदु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, और इशान मलिंगा।

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, लोकेश राहुल, टÑिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, दर्शन नालकंडे, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दुष्मंता चमीरा, फाफ डु प्लेसी, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल और माधव तिवारी।

समय: मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...