back to top

सितंबर के तीसरे हफ्ते में शुरू हो सकता है आईपीएल-2021 !

नई दिल्ली। निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के यूएई में 18 या 19 सितंबर से बहाल होने की उम्मीद है और तीन हफ्ते के समय के दौरान 10 दिन दो मुकाबले खेलने जा सकते हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को एक समाचार एजेंसी को यह जानकारी दी। फाइनल का आयोजन नौ या 10 अक्टूबर को हो सकता है।

लीग के सत्र के बाकी बचे 31 मैचों को पूरा करने के लिए तीन हफ्ते का समय पर्याप्त होगा। टूर्नामेंट का आयोजन बीसीसीआई, फ्रेंइचाजी और प्रसारणकर्ताओं जैसे सभी प्राथमिक हितधारकों के लिए फायदे की स्थिति होगी। जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कोविड-19 संक्रमण के कई मामले आने के बाद आईपीएल को चार मई को निलंबित कर दिया गया था। अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, बीसीसीआई ने सभी हितधारकों के साथ बात की है और 18 से 20 सितंबर के बीच टूर्नामेंट दोबारा शुरू हो सकता है।

18 सितंबर को शनिवार और 19 सितंबर को रविवार है, संभावना है कि आप सप्ताहांत के दिन दोबारा लीग शुरू करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, इसी तरह नौ या 10 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है क्योंकि यह सप्ताहांत है। हम कार्यक्रम को अंतिम रूप दे रहे हैं और 10 दिन दो मुकाबले होंगे और बाकी सात दिन शाम को मैच होंगे। चार मुख्य मैच (दो क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर और फाइनल) के साथ 31 मैच पूरे होंगे। भारतीय टीम का इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टेस्ट 14 सितंबर को मैनचेस्टर में खत्म होगा और अगले दिन पूरी टीम (हनुमा विहारी और अभिमन्यु ईश्वरन को छोड़कर) को चार्टर्ड विमान के जरिए एक जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से दूसरे में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

सूत्र ने कहा, भारतीय टीम और इंग्लैंड के जो भी खिलाड़ी उपलब्ध होंगे वे एक ही चार्टर्ड विमान से मैनचेस्टर से दुबई पहुंचेंगे। इसी तरह वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी कैरेबियाई प्रीमियर लीग में खेलने के बाद पहुंचेंगे। ब्रिटेन और कैरेबिया से आने वाले खिलाडय़िों को तीन दिन के पृथकवास से गुजरना होगा। एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने पुष्टि की कि इस संबंध में बीसीसीआई का पत्र मिला है। टीम अधिकारी ने कहा, बीसीसीआई ने हमें टूर्नामेंट के लिए तैयार रहने को कहा है। हमें 15 से 20 सितंबर के बीच का समय दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की सीमित ओवरों की श्रृंखला को रद्द कर दिया गया है।

बीसीसीआई ने सितंबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला को रद्द करने का फैसला कया है जो टीम की टी20 विश्व कप की तैयारियों का हिस्सा थी। सूत्र ने कहा, इस श्रृंखला का आयोजन नहीं होगा और वैसे भी आईपीएल जैसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में खेलने से बेहतर टी20 विश्व कप की तैयारी नहीं हो सकती। टी20 विश्व कप आईपीएल के खत्म होने के एक हफ्ते या 10 दिन के भीतर शुरू हो जाएगा इसलिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला बाद में किसी और अन्य तारीख पर हो सकती है।

सूत्र ने कहा, संभावना है कि भारत जब अगले साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगा तो अतिरिक्त मैच खेल सकता है। भारत को घरेलू सत्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है और टी20 विश्व कप के खत्म होने की तारीखों को देखते हुए इसकी तारीखों में बदलाव हो सकता है। बीसीसीआई अभी अपना मेजबानी का अधिकार नहीं छोड़ेगा और इंतजार करेगा कि भारत में कोविड-19 की स्थिति कैसी रहती है। इस बात की संभावना कम है कि देश भारत की यात्रा करना चाहेंगे जो स्वतंत्रता के बाद अपने सबसे गंभीर स्वास्थ्य संकट से जूझ रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...