back to top

परम सत्ता से साक्षात्कार

परम सत्ता के साथ जब आत्मा का साक्षात्कार होता है तो मनुष्य का ईश्वर के साथ सानिध्य स्थापित हो जाता है। आत्म जब ईश्वर के निकट होती है तो उसको परम आनन्द की अनुभूति होती है। जिसमें परमात्मा की सम्पूर्ण सत्ता की व्याख्या को तो अचित्य नेति-नेति कह कर बौद्धिक असमर्थता प्रकट कर दी गयी है पर मनुष्य के साथ परमात्म सत्ता का जितना तालमेल बैठता है उस पर कई दृष्टियों से प्रकाश डाला जाता है।

आत्मा के साथ परमात्मा का मिलन निस्संदेह लोहे और पारस के सम्पर्क में सोना बन जाने वाली किवदन्ती सच्चे अर्थो में सार्थक देखी जा सकती है। अमृत और कल्पवृक्ष के लाभ महात्म्य का जो अलंकारिक वर्णन मिलता है उसे परमात्मा के सान्ध्यि से मिलने वाली भौतिक तथा आत्मिक उपलब्यिों को देखते हुए अक्षरश: सही माना जा सकता है। सिद्धियों का चमत्कारी अलौकिकताओं का जो विवरण सधना ग्रंथों में मिलता है, उसे परमात्म सत्ता के साथ जीवात्म के सानिध्य सम्पर्क को सुनिश्चित प्रतिक्रिया कहा जा सकता है।

ईश्वर प्राप्ति को जीवन लक्ष्य की पूर्ति पूर्णता में परिणित परम पुरुषार्थ परम लाभ आदि नामों से पुकारा जाता है। आत्मा को परमात्मा की उच्च स्थिति में विकसित कर लेने वाले व्यक्ति निस्संदेह नर रूप में नारायण कहे जा सकते हैं। उनकी विशेषताओं और विभूतियों का वारापार नहीं रहता। आस्था का तीसरा पक्ष है- सद्ज्ञान। इसे विचार विज्ञान कह सकते हैं।

विचारों की प्रचण्ड शक्ति और उनकी प्रतिक्रियाओं से बहुत कम लोग परिचित होते हैं। तथ्य यह है कि हाड़ मांस के पुतले में जितना चेतन चमत्कार देखा जाता है वह सब विचार वैभव का ही परिणाम है। व्यक्तित्व की उत्कृष्टता, निकृटता मनुष्य की प्रतिभा, वरिष्ठता और सर्वतोमुखी दुर्बलता का मूल्यांकन किसी के विचारों का स्तर देख कर ही किया जा सकता है।

सफलता और अफलता के कारण साधनों का, परिस्थितियों का नहीं, संकल्प शक्ति और व्यवस्था बुद्धि का ही प्रमुख महत्व रखता है। लोग गलत ढंग से सोचते हैं और गलत विचारों को अपनाते हैं। फलत:जीवन का स्वरूप और भविष्य दोनों की अंधकार से ढ़क जाते हैं। मस्तिष्क को जिस तरह सोचने की आदत है, उसका गुण-दोष के आधार पर विवेचन करते हुए मात्र औचित्य को अपनने की सहसिकता को मनस्विता कहते हैं।

मनस्वी लोग ही जीवन का सच्चा आनन्द लेते हैं और दूसरों के श्रद्धा भाजन बनते हैं। स्वाध्याय और सत्संग द्वारा श्रेष्ठ विचारकों से सम्पर्क साधा जाता है और चिंतन, मनन द्वारा आंतरिक उत्कृष्टता को उभार कर उच्च स्तरीय निष्ठाओं पर आरूढ़ हुआ जाता है। दर्शन शास्त्र इसी कांट-छांट के लिए बना है।

RELATED ARTICLES

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

बालेंद्र शाह की पार्टी नेपाल में भारी जीत की ओर अग्रसर

काठमांडू।रैपर से नेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल में ‘जेन जेड’ के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद हुए पहले...

यूपी की चर्चित आईपीएस जोड़ी अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई रचायेंगे शादी, 29 मार्च को जोधपुर में लेंगे सात फेरे

बरेली/संभल। उत्तर प्रदेश की दो चर्चित और प्रभावशाली आईपीएस हस्तियों, अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार (केके) बिश्नोई की शादी की खबरों ने इन दिनों...

जनता पर लगातार ‘‘महंगाई का हंटर’’ चला रहे हैं प्रधानमंत्री: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में...