back to top

लाल सागर संकट, व्यापार पर चर्चा के लिए 17 जनवरी को अंतर-मंत्रालयी बैठक

वाणिज्य मंत्रालय ने लाल सागर क्षेत्र में जारी संकट को देखते हुए व्यापार से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा के लिए 17 जनवरी को एक उच्च स्तरीय अंतर-मंत्रालयी बैठक बुलाई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बैठक में पांच मंत्रालयों- विदेश, रक्षा, जहाजरानी एवं वित्त (वित्तीय सेवा विभाग) और वाणिज्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

वाणिज्य मंत्रालय ने इस मुद्दे पर एक आंतरिक रणनीतिक समूह भी गठित किया है। इसमें मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव शामिल हैं, जो देश के व्यापार को प्रभावित करने वाले वैश्विक मुद्दों पर दैनिक आधार पर चर्चा कर एक रणनीति तैयार करेंगे ताकि भारत त्वरित और निर्णायक प्रतिक्रिया दे सके।

अधिकारी ने कहा, इस बुधवार हम एक अंतर-मंत्रालयी परामर्श करने जा रहे हैं। हम इसमें आगे की राह पर चर्चा करेंगे। लाल सागर और भूमध्य सागर को हिंद महासागर से जोड़ने
वाले महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्ग बाब-अल-मंडेब जलडमरूमध्य के आसपास के क्षेत्र में हूती आतंकवादियों के हालिया हमलों से स्थिति खराब हो गई है। इन हमलों की वजह से जहाजों को काफी लंबे रास्ते केप आफ गुड होप से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे लगभग 14 दिनों की देरी हो रही है और माल ढुलाई एवं बीमा लागत भी बढ़ जा रही है।

RELATED ARTICLES

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...