back to top

जौनपुर घटना में दोषियों पर गैंगस्टर एक्ट और रासुका लगाने का निर्देश

लखनऊ/जौनपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जौनपुर जिले के भदेठी गांव में दलित बस्ती पर धावा बोलकर आगजनी और मारपीट किए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों पर गैंगस्टर एक्ट और रासुका लगाने के बृहस्पतिवार को निर्देश दिए। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम भदेठी, जनपद जौनपुर की घटना का संज्ञान लेते हुए इस घटना के अभियुक्तों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि दोषियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट तथा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाए। इस प्रकरण में स्थानीय एसएचओ द्वारा बरती गई लापरवाही पर गम्भीर रूख अपनाते हुए उन्होंने एसएचओ के विरुद्ध तत्काल विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष से 10, 26, 450 रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुमन्य एक लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के सात पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की शाम जौनपुर के सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के भदेठी गाँव में दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ था। उसी रात एक गुट के लगभग सैकड़ों लोगों ने दलित बस्ती पर धावा बोलकर आगजनी, तोड़फोड़ और मारपीट की थी। दलित समुदाय के एक दर्जन मड़हे फूंक दिए गए। आग से कई मवेशी भी जल गए, जिनमें तीन बकरियों और एक भैंस की मौत हो गई। घटना से आसपास के गाँवों में तनावपूर्ण माहौल हो गया।

घटना की सूचना पाकर देर रात जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। इन अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इन अधिकारियों ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को आरोपियों को पकड़ने का निर्देश भी दिया।

बुधवार की सुबह वाराणसी मंडल के आयुक्त दीपक अग्रवाल और वाराणसी जोन के पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीणा ने भदेठी गांव का दौरा कर पीड़ितों से बातचीत की। आयुक्त ने आगजनी से हुए नुकसान का आकलन करने और मुआवजा दिलाने के लिए जिलाधिकारी को निर्देश दिया। आईजी ने पुलिस अधीक्षक को घटना में शामिल लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने और रासुका लगाने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि घटना में शामिल मुख्य रूप से सपा नेता मोहम्मद जावेद सिद्दीकी प्रधानपति आफताब उर्फ हिटलर और नूर आलम सहित 35 लोगों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना के सिलसिले में 57 लोगों को नामजद और 27 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कुमार ने बताया कि गाँव में शान्ति व्यवस्था कायम करने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...