back to top

महिला शिकायतकर्ता के सामने अश्लील हरकत करने के मामले में निरीक्षक बर्खास्त

लखनऊ (उप्र)। देवरिया के एक पुलिस थाने में महिला शिकायतकर्ता के सामने अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस निरीक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने गुरुवार को बताया कि देवरिया जिले के भटनी थाने में एक महिला शिकायतकर्ता और उसकी बेटी के सामने कथित रूप से अश्लील हरकत करने के मामले में गिरफ्तार किए गए निरीक्षक भीष्म पाल सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की गरिमा को चोट पहुंचाने वाले किसी भी कदम को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई जा रही है और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। गौरतलब है कि गत 22 जून को भटनी थाने में जमीन के विवाद के सिलसिले में शिकायत लेकर आई एक महिला और उसकी बेटी के सामने निरीक्षक भीष्म पाल सिंह ने कथित रूप से अश्लील हरकत की थी।

लड़की ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसके बाद सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वह गत मंगलवार से फरार था। सिंह पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...