back to top

निजीकरण को बढ़ावा देकर पिछड़ों के साथ हो रहा अन्याय : लल्लू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मंगलवार को कहा कि जमींदारी उन्मूलन कानून लागू करके कांग्रेस ने पिछड़ों को जमीन का अधिकार दिया लेकिन अब निजीकरण को बढ़ावा देकर पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त किया जा रहा है तथा संविधान को कुचला जा रहा है और दलितों व पिछड़ों पर अन्याय हो रहा है।

अजय कुमार लल्लू कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा 19 अति पिछड़ी जातियों के हक, सम्मान और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी के लिए आयोजित अति पिछड़ा सम्मेलन (धीवर, कश्यप, मल्लाह, केवट, कहार, प्रजापति, बिन्द आदि) को संबोधित कर रहे थे। लल्लू ने कहा आज संविधान खतरे में है, आरक्षण को खत्म करने का षडयंत्र रचा जा रहा है। सबको एक साथ मिलकर कांग्रेस के साथ चलना होगा। देश, संविधान रहेगा तो आरक्षण और प्रतिनिधित्व भी रहेगा।

कांग्रेस द्वारा जारी बयान के अनुसार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान में आरक्षण का प्रावधान देकर पिछड़ों को संसाधन में भागीदारी करने का मौका दिया। पिछड़े वर्ग के गरीब छात्रों के लिए छात्रवृत्ति देने की कार्य योजना बनाकर कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा में भागीदारी दिलाई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि अतिपिछड़ों की सत्ता और संसाधन में भागीदारी चाहिए। पूर्व सांसद राकेश सचान ने कहा कि अगर लोगा सपा, बसपा, भाजपा से ठगे गए हो तो उन्हें कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा होना होगा। पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान ने कहा कि अब अतिपिछड़ो को सभी को रेवड़ी बांटना बंद करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...