back to top

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये इंगलिस और मैकस्वीनी आस्ट्रेलियाई टीम में

सिडनी। भारत के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट में नाथन मैकस्वीनी पहली बार उस्मान ख्वाजा के साथ पारी का आगाज करेंगे जबकि जोश इंगलिस को भी पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने 22 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये टीम में इन दो नये चेहरों को जगह दी है।

मैकस्वीनी के चयन की पैरवी डेविड वॉर्नर और रिकी पोंटिंग ने की थी। उन्हें मार्कस हैरिस, कैमरन बेनक्राफ्ट और सैम कोंस्टास पर तरजीह दी गई। आस्ट्रेलियाई चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा, हम नाथन के खेल से काफी उत्साहित हैं। पिछले एक डेढ साल में उसके खेल में काफी परिपक्वता आई है। टेस्ट क्रिकेट उसे रास आयेगा क्योंकि वह बहुत स्थिर भाव से खेलता है।

25 बरस के मैकस्वीनी ने पिछले कुछ साल में शेफील्ड शील्ड में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और भारत के खिलाफ ए टीम के मुकाबले में कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर भी प्रभावित किया। इंगलिस को एलेक्स कारी के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है। उन्होंने भी शेफील्ड शील्ड में शानदार प्रदर्शन किया है।

पहले टेस्ट के लिये आस्ट्रेलियाई टीम :

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कारी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीवन स्मिथ और मिचेल स्टार्क।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...