back to top

सरकारों की हीन व जातिवादी मानसिकता पूरे तौर से नहीं बदली : मायावती

-बसपा प्रमुख ने दी आंबेडकर को श्रद्धांजलि

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मायावाती ने कहा कि देश कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रहा है ऐसे में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों एवं अन्य उपेक्षित तथा गरीब लोगों की जो हालत है उससे यह स्पष्ट होता है कि इनके प्रति केन्द्र व राज्य सरकारों की हीन व जातिवादी मानसिकता पूरे तौर से बदली नहीं है।

मायावती ने कहा, मैं यह बात बड़े दु:ख के साथ आज इसलिए कह रही हूं कि क्योंकि जैसे ही अपने देश में कोरोना वायरस की यह महामारी फैलनी शुरू हुई और केन्द्र सरकार ने इसको फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की तो दिल्ली सहित अन्य राज्यों में रोटी-रोजी कमाने के लिए गये लोगों ने, अपने मालिकों की व राज्य सरकारों की उपेक्षा को देखते हुये वहां से पलायन करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा, पलायन करने वाले लगभग 90 प्रतिशत लोग दलित, आदिवासी व अन्य पिछड़े वर्ग के हैं। जब ये लोग अपने-अपने मूल राज्यों में वापस जा रहे थे तो उन राज्यों की सरकारों ने, इनके प्रति अपनी हीन व जातिवादी मानसिकता के चलते ऐसे खराब हालात में भी इनको अपने मूल राज्यों में जाने से नहीं रोका।

उन्होंने कहा, मैं बाबा साहेब डा. आंबेडकर की जयन्ती के खास मौके पर अपने ऐसे सभी दु:खी व पीड़ित लोगों से यह कहना चाहती हूं कि इन लोगों को स्वाभिमान के साथ खुद अपने पैरों पर खड़े होने के बाबा साहेब के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...