back to top

होर्मुज से सुरक्षित लौटा भारत का एलपीजी पोत शिवालिक

जमशेदपुर। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंचे भारतीय ध्वज वाले एलपीजी पोत ‘शिवालिक’ के चालक दल में जमशेदपुर के अंश त्रिपाठी भी शामिल हैं। उनकी सुरक्षित वापसी की खबर मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली।

अंश त्रिपाठी के पिता मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि अंश उनका इकलौता बेटा है और पोत पर सेकंड इंजीनियर के रूप में कार्यरत है। रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरते समय जहाज के तकनीकी संचालन की जिम्मेदारी उसी पर थी।

मिथिलेश त्रिपाठी के अनुसार, उनकी बेटे से आखिरी बार चार-पांच दिन पहले व्हाट्सऐप कॉल पर बात हुई थी, जब पोत कतर से रवाना हो रहा था। उन्होंने बताया कि जहाज को मुख्यालय से अनुमति मिलने तक होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान भारत सरकार सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए ईरान के अधिकारियों से बातचीत कर रही थी।

भारतीय वायु सेना के पूर्व फ्लाइट इंजीनियर रहे मिथिलेश त्रिपाठी ने बाद में यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में भी काम किया। वर्तमान में वह जमशेदपुर के परडीह क्षेत्र के पास एक आवासीय सोसाइटी में रहते हैं।अंश की शिक्षा-दीक्षा जमशेदपुर और जादुगोड़ा में हुई। इसके बाद उन्होंने बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और आगे चलकर कोच्चि से मरीन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने वर्ष 2014-15 के आसपास शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में काम करना शुरू किया।

मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि कतर से निकलने से पहले अंश ने केवल इतना कहा था कि वे हिंद महासागर की ओर जा रहे हैं। चालक दल के अन्य सदस्यों की संख्या के बारे में उसने कोई जानकारी साझा नहीं की।उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति की खबरों के बीच परिवार बेहद चिंतित था और लगातार समाचारों पर नजर बनाए हुए था। पोत के सुरक्षित पहुंचने की सूचना मिलते ही परिवार ने राहत महसूस की।

भारत और ईरान के बीच हुई बातचीत के बाद भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी पोत ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’कुल 92,712 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर शनिवार तड़के होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने में सफल रहे।अधिकारियों के अनुसार, ‘शिवालिक’ सोमवार को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा मंगाए गए 46,000 मीट्रिक टन एलपीजी के साथ मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा, जबकि ‘नंदा देवी’ के मंगलवार को गुजरात के कांडला बंदरगाह पहुंचने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैचों को कर्नाटक सरकार की मंजूरी, बेंगलुरु में अनिश्चितता खत्म

बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस वर्ष होने...

बिहार राज्यसभा चुनाव : राजग ने पांचों सीटें जीतीं, नीतीश कुमार और नितिन नवीन निर्वाचित

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए।...

राजस्थान : दुर्लभ कैराकल की हत्या कर शव जलाया, 3 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान के सीमावर्ती जैसलमेर जिले में कैराकल यानी दुर्लभ जंगली बिल्ली को मारकर उसे जलाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया...