back to top

भारत के ब्रांड एंबेसडर हैं प्रवासी भारतीय, देश की क्षमताओं के प्रतीक भी: मोदी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को प्रवासी भारतीयों को भारत का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए कहा कि वे देश की क्षमताओं के प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 15वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। उन्होंने यहां मौजूद लोगों से कहा, मैं प्रवासी भारतीयों को भारत का ब्रांड एंबेसडर मानता हूं। वे हमारी क्षमताओं और योग्यताओं का प्रतीक हैं।

स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाए

मोदी ने कहा, भारतीय मूल के लोग मॉरीशस, पुर्तगाल और आयरलैंड जैसे देशों में नेतृत्व कर रहे हैं। मोदी ने राजीव गांधी की उस टिप्पणी का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने कहा था कि एक रुपए में से महज 15 पैसे ही लोगों तक पहुंच पाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने इस बर्बादी को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने स्थिति को सुधारने के लिए कदम उठाए। कांग्रेस शासन के दौरान हो रही 85 फीसदी की लूट पर प्रौद्योगिकी के जरिए 100 प्रतिशत रोक लगा दी गई। मोदी ने कहा, हमने 5,80,000 करोड़ रुपए लोगों को दिए, जो विभिन्न परियोजनाओं के तहत उनके बैंक खातों में अंतरित किए गए।

अगर देश पुरानी व्यवस्था के अनुसार चल रहा होता?

सोचिए, अगर देश पुरानी व्यवस्था के अनुसार चल रहा होता? तो 4,50,000 करोड़ रुपए गायब हो जाते। कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए उन्होंने कहा इस लीकेज को पहले ही रोका जा सकता था लेकिन ऐसा करने की कोई मंशा और इच्छाशक्ति ही नहीं थी। उन्होंने कहा, हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है कि विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचे। समारोह के मुख्य अतिथि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ ने स्किल इंडिया और बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैसी योजनाओं के माध्यम से भारत में लाए परिवर्तन के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की।

ऊर्जा को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन

उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन की स्थापना के लिए मोदी के वैश्विक स्तर पर नेतृत्व को भी सराहा। जगन्नाथ ने अपने देश में अगले महीने भगवद गीता महोत्सव और अगले साल भोजपुरी उत्सव का आयोजन करने की घोषणा भी की। पहली बार यह सम्मेलन नौ जनवरी की बजाय 21 से 23 जनवरी के बीच तीन दिन के लिए आयोजित किया जा रहा है, ताकि यहां आने वाले लोग प्रयागराज में कुम्भ मेले और फिर राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस परेड कार्यक्रम में शिरकत कर सकें। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इस वर्ष सम्मेलन का विषय नए भारत के निर्माण में भारतवंशियों की भूमिका है।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...