back to top

भारत के सशस्त्र बल देश के रक्षा के लिए अब सीमा पार करने से नहीं हिचकिचाते : राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बालाकोट हवाई हमले की पहली वर्षगांठ पर कहा कि आतंकवाद का मुकाबला करने के भारत के रुख में बड़ा बदलाव आया है और अब सैन्य बल आतंकवादी हमलों से देश की रक्षा करने के लिए सीमा पार अभियान से नहीं हिचकिचाते।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर बम बरसाए थे। सिंह ने ट्वीट किया, भारत आज बालाकोट हवाई हमले की पहली वर्षगांठ मना रहा है। यह वायुसेना के निर्भीक योद्घाओं द्वारा किया गया सफल आतंकवाद निरोधक अभियान था।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए नया रूख अपनाया है जो आतंकवाद की बुराई से भारत की रक्षा के लिए सीमा पार हमला करने के उसके निश्चय को दर्शाता है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 का बालाकोट हवाई हमला इस बदलाव के गवाह हैं। यह निश्चित तौर पर नया और आत्मविश्वास से भरा भारत है। सेना ने 29 सितंबर, 2016 को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पार आतंकी लांच पैडों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। यह कार्वाई एक माह पहले उरी में सेना के बेस पर हुए आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए की गई थी।

पिछले साल 26 फरवरी को पाकिस्तान में जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविर पर भारत के जंगी विमानों के हमले और उसके अगले दिन पाकिस्तान वायुसेना द्वारा की गई बदले की कार्वाई से परमाणु शक्ति संपन्न दोनों देशों के बीच जंग छिड़ जाने का डर पैदा हो गया था। इस टकराव का चेहरा विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान थे जिन्हें उनके मिग 21 को मार गिराए जाने के बाद पकड़ लिया गया था। फलस्वरूप कई दशकों में पहली बार दोनों पड़ोसी देशों के बीच गंभीर सैन्य संकट पैदा हो गया था।

लेकिन बड़ी शक्तियों के राजनयिक संपर्क और भारत की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने अभिनंदन को रिहा कर दिया और स्थिति बिगड़ते बिगड़ते बच गई। सिंह ने ट्वीट किया, आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख और आतंकवाद का मुकाबले करने के हमारे तरीकों को बदलने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। बालाकोट बम हमले को भारत के आतंकवाद निरोधक रूख में एक सैद्घांतिक बदलाव के रूप में देखा गया क्योंकि पाकिस्तान के बहुत अंदर जाकर हमला किया गया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...