back to top

भारतीय सिद्धांत वैश्विक कल्याण में महत्वपूर्ण साझेदारी से जुड़ा है : नायडू

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने महात्मा गांधी की सोच पर आधारित मजबूत एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आत्मनिर्भरता के भारतीय सिद्धांत का आशय अति राष्ट्रवाद या संरक्षणवाद से नहीं है बल्कि वैश्विक कल्याण में अधिक महत्वपूर्ण साझेदार बनने से है।

उपराष्ट्रपति ने भूदान आंदोलन के प्रणेता संत विनोबा भावे की 125 वीं जयंती के अवसर पर हरिजन सेवक संघ द्वारा आयोजित वेबिनार गांधी इन न्यू इरा-विनोबा जी का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। उन्होंने आने वाले समय में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश के युवाओं की उद्यमशील प्रतिभा का पोषण करने की जरूरत बताई।

आधिकारिक बयान के अनुसार, नायडू ने कहा कि देश को प्रत्एक नागरिक की उद्यमशील प्रतिभा और प्रौद्योगिकी कौशल और स्थानीय संसाधन का उपयोग आत्मनिर्भरता हासिल करने एवं मानवता की सेवा के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और विनोबा भावे ने ये दिखा दिया कि जनता की सक्रिय भागीदारी से समाज में स्थाई और सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं।

महात्मा गांधी के विचारों का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी ने अस्पृश्यता जैसी चुनौतियों से मुकाबला किया। उन्होंने कहा, हम उनकी ईमानदारी, गंभीरता और लोगों के प्रति गहरी करूणा के लिए उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का स्वतंत्रता आंदोलन सिर्फ राजनीतिक आंदोलन ही नहीं था बल्कि राष्ट्रीय पुनर्जागरण एवं सामाजिक सांस्कृतिक जागृति का आह्वान भी था।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि गांधीजी ने अवज्ञा में भी सभ्यता का परिचय दिया। भावे को महात्मा गांधी का आदर्श शिष्य बताते हुए वेंकैया नायडू ने कहा कि उन्होंने साझा और सेवा के प्राचीन भारतीय लोकाचार को आत्मसात किया। नायडू ने भावे के भूदान आंदोलन और 14 वर्षाे में 70 हजार किलोमीटर की पदयात्रा का भी जिक्र कया जिसके फलस्वरूप भूमिहीन किसानों के लिए 42 लाख एकड़ जमीन दान में प्राप्त हुई।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भावे की अपील पर पोचमपल्ली के वी रामचंद रेड्डी पहले व्यक्ति थे जिन्होंने 100 एकड़ जमीन दान स्वरूप दी। कोविड-19 स्वास्थ्य आपात स्थिति का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण समय है और लोगों को साथ आकर वायरस को फैलने से रोकने के लिए गांधीवादी तरीके से एकजुट प्रयास करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...