back to top

भारतीय पायलट को किसी दबाव में नहीं छोड़ा गया: महमूद कुरैशी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को कहा कि भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा करने के लिए उनका मुल्क किसी दबाव में या मजबूर नहीं था। भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर के स्वदेश लौटने के एक दिन बाद पाकिस्तान का यह बयान आया है। वहीं, भारत ने कहा है कि पाकिस्तानी फैसला जिनेवा संधि के अनुरूप है।

पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर

पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान अपने पड़ोसी देश भारत के साथ संबंधों में आए तनाव को दूर करने के लिए अमेरिका, यूएई और सऊदी अरब के काफी दबाव में था। उस पर भारतीय पायलट को रिहा करने का भी दबाव था। कुरैशी ने बीबीसी उर्दू को दिए साक्षात्कार में कहा, हम उन्हें (भारत को) यह बता देना चाहते हैं कि हम आपके दुख को नहीं बढ़ाना चाहते, हम नहीं चाहते कि आपके नागरिकों की हालत दयनीय हो, हम अमन चाहते हैं। अभिनंदन पाकिस्तान से शुक्रवार को स्वदेश लौटे हैं। पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों के साथ बुधवार को हुई झड़प के दौरान अपने मिग 21 विमान के गिरने के बाद से वह करीब 60 घंटों से पाकिस्तान की गिरफ्त में थे।

कुरैशी ने इस बात को खारिज कर दिया

कुरैशी ने इस बात को खारिज कर दिया कि अभिनंदन को दबाव में आकर या मजबूरी में रिहा किया गया। कुरैशी ने बीबीसी उर्दू से कहा, उन्हें रिहा करने के लिए पाकिस्तान पर कोई दबाव नहीं था,ना ही कोई मजबूरी थी। पाक विदेश मंत्री के हवाले से जियो न्यूज ने कहा है, पाकिस्तान सरकार-विरोधी तत्वों को देश या क्षेत्र की शांति को जोखिम में डालने की इजाजत नहीं देगा। हम चरमपंथी संगठनों के खिलाफ कार्वाई करने की योजना बनाते हैं। उन्होंने कहा, पाकिस्तान अतीत में नहीं जाना चाहता लेकिन यदि यह अतीत में गया तो हमें देखना होगा कि संसद पर, पठानकोट और उरी में हमले कैसे हुए तथा यह एक लंबी कहानी है। कुरैशी ने दोहराया कि यदि जैश ए मोहम्मद के खिलाफ सबूत साझा किया गया तो कार्वाई की जाएगी।

जैश प्रमुख मसूद अजहर पाकिस्तान

शुक्रवार को उन्होंने स्वीकार किया कि जैश प्रमुख मसूद अजहर पाकिस्तान में है। वायुसेना के पायलट की रिहाई को तनाव दूर करने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारतीय वायुसेना ने बीते मंगलवार को बालाकोट में जैश के प्रशिक्षण शिविर पर बम गिराए थे। इसके अगले ही दिन बुधवार को पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, जिसपर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों से उसकी झड़प हुई। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक अभिनंदन एक मिग 21 विमान को उड़ा रहे थे, जिसने पाकिस्तानी एफ-16 को गिराया था।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...