back to top

भारतीय सेना ने विफल की चीन की साजिश : सामरिक विशेषज्ञ

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में चीन का युद्ध जैसे हालात पैदा करना उसकी विस्तारवादी नीति को दर्शाता है, जिसे भारतीय सेना ने अपनी दृढ़ एवं शानदार प्रतिक्रिया के माध्यम से विफल कर दिया है। शुक्रवार को सामरिक विशेषज्ञों ने यह राय प्रकट की। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि चीन का सैन्य दु:साहस पूरी दुनिया में कोविड-19 के खिलाफ उसकी आलोचना के बाद कहीं और फायदा दिखाने के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के प्रयास का हिस्सा हो सकता है।

पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल (सेवानिवृत्त) दीपक कपूर ने कहा कि पूर्वी लद्दाख और दक्षिण चीन सागर में सैन्य दु:साहस से चीन को बड़ा आर्थिक नुकसाान उठाना होगा, क्योंकि कई देश उसके व्यवहार को लेकर चिंतित हैं। पूर्वी लद्दाख में चीन के आक्रामक रूख पर भारत के जवाब को उन्होंने शानदार बताया और कहा कि भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों की तुलना में ज्यादा बेहतर प्रशिक्षित हैं।

जनरल कपूर ने कहा, पार्टी और लोगों पर पकड़ बरकरार रखने के लिए शी को कहीं ताकत दिखानी थी। पूर्वी लद्दाख में सफल सैन्य दु:साहस से घरेलू स्तर पर उनकी छवि मजबूत होती। बहरहाल, भारत के कड़े जवाब से संभवत: योजना के मुताबिक ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पश्चिम के देशों ने जहां लद्दाख पर भारत का समर्थन किया वहीं दक्षिण चीन सागर में छोटे देशों ने भी चीन के विस्तारवादी रवैए पर अपनी आवाज मुखर की और कानून के शासन पर बल दिया।

जनरल कपूर के बात से सहमति जताते हुए लेफ्टिनेंट जनरल डी. बी. शेकातकर ने कहा कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति के खिलाफ वैश्विक स्तर पर चीन की हो रही आलोचना से ध्यान भटकाने के लिए उसने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर आक्रामक रवैया अपनाया। शेकातकर ने कहा, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग कोविड-19 की उत्पति को लेकर वैश्विक स्तर पर हो रही आलोचनाओं सहित कई मुद्दों पर घरेलू दबाव झेल रहे हैं। अंदरूनी गुस्से से ध्यान भटकाने के लिए षड्यंत्र का हिस्सा है सैन्य दु:साहस।

उन्होंने कहा कि चीन की सेना ने पूर्वी लद्दाख में आक्रामक रूख अपनाया ताकि चीन के राष्ट्रपति को खोई जमीन हासिल करने में मदद मिल सके। अक्टूबर 2007 से मार्च 2010 तक सेना प्रमुख रहे जनरल कपूर ने कहा कि बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के साथ ही 5जी तकनीक के खिलाफ चीन की आलोचना तेज होती जा रही है। उन्होंने कहा कि कई देश बीआरआई का विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे उसे कर्ज जाल के तौर पर देख रहे हैं।

जनरल कपूर ने कहा, चीन को निश्चित तौर पर आर्थिक कीमत चुकानी होगी। उसे यह भारी पडऩे वाला है। अगर लोग चीनी उत्पाद खरीदना बंद कर दें तो उनके उत्पादन पर असर पड़ेगा और इससे चीन की अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर होगा। उन्होंने भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान के बीच गठजोड़ के बारे में कहा कि पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के बाद से जम्मू-कश्मीर में संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाएं बढ़ गई हैं।

जनरल कपूर ने भारत के पड़ोस में बदलते सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए देश के रक्षा बजट में बढ़ोतरी की भी वकालत की। रक्षा बजट को 2020-21 में 3.37 लाख करोड़ किया गया जो पिछले वर्ष 3.18 लाख करोड़ के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...