back to top

भारत ने म्यांमा पर आसियान की सर्वसम्मति का किया स्वागत : तिरुमूर्ति

संयुक्त राष्ट्र।  भारत ने म्यांमा के विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में हुई एक बैठक की अध्यक्षता की और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) की पांच बिंदुओं पर बनी सर्वसम्मति का मंगलवार को स्वागत किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मौजूदा अध्यक्ष टी एस तिरुमूर्ति ने कहा, म्यांमा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में हुई बैठक की अध्यक्षता की। म्यांमा के लिए आसियान के विशेष दूत एवं ब्रूनेई के विदेश मंत्री दारुस्सलाम दातो एरिवन युसूफ द्वारा दिए गए विवरणों की सराहना करते हैं।

 

उन्होंने कहा, भारत आसियान की पांच सूत्री आम सहमति का स्वागत करता है और वह आसियान दूत की म्यांमा की जल्द होने वाली यात्रा को लेकर उत्सुक है। आसियान की पांच बिंदुओं पर बनी आम सहमति में कहा गया है कि म्यांमा में हिंसा फौरन रोकी जाएगी और सभी पक्ष अत्यधिक संयम बरतेंगे तथा लोगों के हित में शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच सार्थक वार्ता होगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...