back to top

वेस्टइंडीज को हराने के बाद कोहली बोले- हम वही करेंगे जो टीम हित में होगा

नार्थसाउंड: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उन्हें पता है कि टेस्ट मैच के लिए चुनी गई अंतिम 11 खिलाड़ियों की टीम पर गंभीर चर्चा हो सकती है लेकिन सभी फैसले टीम के हितों को ध्यान में रख कर किए जाते हैं। भारत ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जा रही श्रृंखला के अपने पहले मुकाबले वेस्टइंडीज के खिलाफ 318 रन से जीत दर्ज की। इस मैच के लिए टीम में दिग्गज आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को जगह नहीं दिए पर काफी चर्चा हुई थी। पूर्व महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने इसे आश्चर्यचकित करने वाला फैसला बताया था। टीम में जगह पाने वाले इकलौते स्पिनर रविन्द्र जडेजा ने हालांकि अपनी उपयोगिता साबित की। जडेजा ने पहली पारी में अर्धशतक बनाने के बाद दो विकेट चटकाकर कप्तान के फैसले को सही साबित किया। कोहली ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम सब चर्चा करके तय करते हैं कि टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ क्या होगा। अंतिम 11 पर हमेशा चर्चा हो सकती है लेकिन लोगों को पता है कि यह टीम के हित में है।

 

अनुभवी रोहित शर्मा की जगह युवा हनुमा विहारी को टीम में जगह देने का कोहली का फैसला भी सही रहा। आंध्र के इस बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 93 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में भी 32 रन बनाए और बल्लेबाजी में सहज दिखे। कोहली ने कहा, विहारी को इसलिए जगह मिली क्योंकि यह टीम संयोजन के लिए जरूरी था। कई बार ओवर रेट को पूरा करने के लिए कामचलाऊ गेंदबाज की जरूरत होती है। सीमित ओवरों के क्रिकेट की तरह टेस्ट में जसप्रीत बुमराह अपनी फार्म और फिटनेस के शीर्ष पर थे जिसके लिए कप्तान ने उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, बुमराह के काम के बोझ का प्रबंधन जरूरी है इसलिए वह विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेले। जब तक विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चल रही है तब तक वह हमारे मुख्य खिलाड़ियों में से एक होंगे।

 

कोहली ने कहा, (मोहम्मद) शमी और इशांत (शर्मा) पर हमेशा भरोसा किया जा सकता है। उमेश (यादव) भी टीम के साथ है और नवदीप (सैनी) टीम में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इनके काम के बोझ का प्रबंधन जरूरी है। भारतीय कप्तान ने 80 और 102 रन की पारी खेल मैन आफ द मैच चुने गए अजिंक्य रहाणे की भी तारीफ की। रहाणे दोनों पारियों में शानदार रहे। केएल (लोकेश राहुल) और विहारी ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। हमें मैच में तीन-चार बार वापसी करनी पड़ी, आस्ट्रेलिया दौरे के बाद से हम सकारात्मक रूप से आगे बढ़े हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की टीम जमैका में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में और बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा, जमैका में हमें पहले भी सफलता मिली है और हमारे खिलाड़ियों ने वहां अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है हम फिर से ऐसा कर पाएंगे।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

बीसीसीआई सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अय्यर और किशन की वापसी, रोहित, विराट टॉप श्रेणी में, देखें लिस्ट

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल मैच जिताने वाली शानदार पारियां खेलने के 24 घंटे से भी कम...

कोहली बची हुई सीरीज से हटे, इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धमाल मचाएगा यह खिलाड़ी

नयी दिल्ली। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए मुकबलों से हट गए हैं जिसकी पुष्टि...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...