back to top

कार्बन संतुलन के लिए भारत, अमेरिका, चीन के साथ करेंगे सक्रिय वार्ता : गुतारेस

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि विश्व संगठन अमेरिका, चीन, भारत, रूस और जापान जैसे बड़े कार्बन उत्सर्जनकों द्वारा 2050 तक कार्बन संतुलन (कार्बन न्यूट्रलिटी) के लिए प्रतिबद्धता के वास्ते उनके साथ सक्रिय रूप से बातचीत करेगा।

गुतारेस और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के महासचिव पेटेरी टालस ने 2019 में वैश्विक जलवायु स्थिति पर डब्ल्यूएमओ बयान जारी किया। रिपोर्ट में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने 2015 में अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा की गई प्रतिबद्धता की ओर इशारा करते हुए चेतावनी दी कि 1.5 डिग्री सेल्सियस या दो डिग्री सेल्सियस के जिस लक्ष्य का आह्वान पेरिस समझौता करता है उसे हासिल करने के रास्ते से दुनिया वर्तमान में भटक गई है। उक्त प्रतिबद्धता के तहत वैश्विक तापमान को घटा कर पूर्व औद्योगिक काल के तापमान से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर तक के स्तर तक लाने की बात कही गई है।

गुतारेस ने यहां मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, निश्चित तौर पर जी20 विश्वभर के उत्सर्जनों का 80 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करता है। यदि कोई पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, चीन, भारत, रूस और जापान को देखेगा आपको उत्सर्जन का बड़ा हिस्सा दिखेगा।

उन्होंने कहा, हम इन्हीं देशों में से अधिक से अधिक के साथ इस वर्ष सक्रिय रूप से बातचीत करेंगे ताकि 2050 में कार्बन संतुलन के लिए उनकी प्रतिबद्धता कराई जा सके। रिपोर्ट में कहा गया, 2019 में आस्ट्रेलिया, भारत, जापान और यूरोप में रिकार्ड उच्च तापमान से स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई।

टलास ने कहा, इसको देखते हुए कि ग्रीनहाउस गैस स्तर की बढ़ोतरी जारी रहेगी, गर्मी भी जारी रहेगी। हाल ही में आए एक पूर्वानुमान से यह पता चलता है कि अगले पांच वर्षों में एक नया वार्षिक वैश्विक तापमान रिकॉर्ड होने की संभावना है। रिपोर्ट में इसका उल्लेख है कि 2019 में विश्व के कई हिस्सों में मौसम की प्रतिकूल स्थितियां देखी गईं।

भारत, नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार में मानसून मौसम के दौरान वर्षा दीर्घकालिक औसत से अधिक देखी गई और बाढ़ से क्षेत्र में करीब 2200 लोगों की जानें गईं।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

एमएसएमई में 96 लाख इकाइयों के साथ देश में नंबर-1 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।...

जननायक, राजनेता, निर्विकार संत और सनातन के ध्वजवाहक की छवि के रूप में निखरे योगी

शक्तिपीठों का भ्रमण कर गोरक्षपीठाधीश्वर ने मां के चरणों में शीश झुकाया,नर सेवा-नारायण सेवा के ध्येय को शीर्ष पर रखा लखनऊ। चैत्र नवरात्र में मुख्यमंत्री...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...