back to top

यमन ने इजराइली हवाईअड्डे पर दागी मिसाइल, कई उड़ानें बाधित

बेन गुरियन अंतरराष्ट्री हवाई अड्डा। यमन के ईरान समर्थित विद्रोहियों द्वारा रविवार को दागी गई मिसाइल के कारण इजराइल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानें करी एक घंटे तक बाधित रहीं। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागी मिसाइल के कारण धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया और यात्रियों में दहशत फैल गई।

हूती विद्रोही गाजा में युद्ध के दौरान फलस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए इजराइल पर हमला कर रहे हैं। बेन-गुरियन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला शीर्ष इजराइली कैबिनेट मंत्रियों द्वारा गाजा पट्टी में देश के सैन्य अभियानों को तेज करने के बारे में मतदान करने से कुछ घंटे पहले हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच सेना ने गाजा में व्यापक अभियान की संभावना के मद्देनजर हजारों आरक्षित सैनिकों को बुलाना शुरू कर दिया है। हूती विद्रोहियों द्वारा रविवार को दागी गई मिसाइल के कारण इजराइल के कई हिस्सों में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। इजराइली मीडिया द्वारा प्रसारित तस्वीरों अनुसार, हवाई अड्डे पर धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। तस्वीरों में दिख रहा है कि यात्री दहशत में चिल्ला रहे हैं और छिपने के लिए भाग रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद हवाई, सड़क और रेल यातायात रोक दिया गया। इजराइल हवाई अड्डा प्राधिकरण ने बताया कि करीब एक घंटे बाद यातायात फिर से शुरू हो गया। इजराइल के पैरामेडिक सर्विस मैगन डेविड एडोम ने बताया कि चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। हूती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि समूह ने हवाई अड्डे पर एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने हवाई अड्डे पर हमले का बदला लेने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा, जो कोई भी हमें नुकसान पहुंचाएगा, हम उसे सात गुना नुकसान पहुंचाएंगे।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

दहेज की अतिरिक्त मांग करने पर दुल्हन ने मंडप में ही शादी से किया इनकार

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते दुल्हन ने शादी...

नीट यूजी री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, टेलीग्राम पर अस्थायी रोक, मैसेज एडिट सुविधा भी बंद

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 की फाइल परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। 21 जून को होने वाली परीक्षा से...