back to top

भारत-ताजिकिस्तान आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाया जा सकता है : जयशंकर

दुशांबे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को ताजिकिस्तान के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरीद्दीन के साथ मुलाकात के बाद कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत किए जाने की संभावनाएं हैं। साथ ही उन्होंने दोनों देशों के व्यावसाई समुदाय से एक-दूसरे के साथ बेहतर संबंध विकसित करने को भी कहा।

अफगानिस्तान पर नौवें हार्ट ऑफ एशिया मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए जयशंकर ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे आए हुए हैं। विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर की किसी प्रमुख मध्य एशियाई देश की यह पहली आधिकारिक द्विपक्षीय यात्रा है। उन्होंने एक बयान में कहा कि हार्ट ऑफ एशिया इस्तांबुल प्रॉसेस ऑन अफगानिस्तान का नौवां मंत्रीस्तरीय सम्मेलन उचित समय पर हो रहा है।

जयशंकर ने कहा, ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति एमामोली रहमान ने दोनों देशों के बीच बेहतर आर्थिक सहयोग, विशेष रूप से भारतीय कंपनियों द्वारा ताजिकिस्तान में निवेश पर जोर दिया। आगे के संबंधों में यह मुख्य बिंदु रहेगा। मंत्री ने कहा कि उनकी द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर और क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन के साथ विस्तृत चर्चा हुई। जयशंकर ने कहा, सिरोजिद्दीन और मेरे समान विचार हैं कि जैसे समय के साथ हमारा द्विपक्षीय रणनीतिक संबंध बेहतर हुआ है वैसे ही आर्थिक सहयोग को भी बेहतर बनाने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में सहयोग भी द्विपक्षीय संबंधों में महत्वपूर्ण स्तंभ बन गया है। विदेश मंत्री ने कहा, हमारी अनुदान सहायता के तहत हमने ताजिकिस्तान में कई परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है जिनमें स्कूलों में आईटी उपकरण लगाना, खाद्य प्रसंस्करण प्लांट लगाना, इंजीनियरिंग कार्यशाला, दवाओं के प्लांट, आईटी केन्द्र, पनबिजली परियोजनाओं से जुड़े कार्य आदि शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...