back to top

भारत ने की ईरान के चाबहार बंदरगाह के लिए उपकरण की दूसरी खेप की आपूर्ति

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को कहा कि भारत ने ईरान में चाबहार बंदरगाह को उपकरण की दूसरी खेप की आपूर्ति की है। इससे पहले जनवरी में, भारत ने 2.5 करोड़ डॉलर से अधिक मूल्य के अनुबंध के तहत चाबहार बंदरगााह के लिए दो मोबाइल हार्बर क्रेन की खेप की आपूर्ति की थी।

ऊर्जा के मामले में समृद्घ ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित सिसतान-ब्लूचिस्तान प्रांत में इस बंदरगाह का विकास भारत, ईरान और अफगानिस्तान व्यापार संबंधों को मजबूती प्रदान करने के इरादे से कर रहे हैं। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री मांडविया ने ट्विटर पर लिखा है, चाबहार बंदरगाह विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता के साथ उपकरणों की दूसरी खेप शाहिद बेहस्ती टर्मिनल पहुंच गई है।

पिछले महीने, बंदरगाह, जलमार्ग और पोत परिवहन मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव संजय बंदोपाध्याय ने कहा था कि वेनिस के समीप बंदरगाह पर लदान के लिए दो और क्रेन खड़े हैं। ये क्रेन चाबहार बंदरगाह मार्च अंत तक पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा था कि दो और क्रेनों की जून अंत तक आपूर्ति की जाएगी।

भारत और ईरान ने 23 मई, 2016 को कुल 8.5 करोड़ डॉलर के द्विपक्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह अनुबंध पहले चरण के तहत बंदरगाह पर उपकरण, मशीनीकरण और परिचालन शुरू करने को लेकर था। इस संदर्भ में विशेष उद्देश्ईय कंपनी…इंडिया पोट्र्स ग्लोबल लि., मुंबई का गठन पोत परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत किया गया था। चाबहार बंदरगाह के विकास से भारत और ईरान के बीच आर्थिक रिश्तें प्रगाढ़ होंगे। साथ ही दोनों देशों के बीच समुद्री मार्ग से व्यापार को गति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...