back to top

ब्रिक्स की बैठक में भारत ने ड्रग तस्करी में डार्कनेट के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया

नई दिल्ली। ब्रिक्स देशों के हाल में हुए वेबिनार में भारत ने ड्रग तस्करी के लिए ‘डार्कनेट’ तथा आधुनिक तकनीक के “दुरूपयोग” पर चर्चा की।

एक सरकारी वक्तव्य में यह जानकारी दी गई। इस बहुराष्ट्रीय समूह की मादक पदार्थ निरोधी एजेंसियों ने समुद्री मार्ग से मादक पदार्थ तस्करी की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी चर्चा की।

रूस की अध्यक्षता में ब्रिक्स मादक पदार्थ निरोधी कार्यसमूह के चौथे सत्र का आयोजन 12 अगस्त को हुआ था और इसमें भारत का प्रतिनिधत्व मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने किया। ब्रिक्स देशों में ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका और भारत शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया, “ब्रिक्स देशों में मादक पदार्थ संबंधी हालात को लेकर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इसमें मादक पदार्थों की गैरकानूनी तस्करी के अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय चलन, हालात पर विभिन्न घरेलू एवं बाहरी कारकों का प्रभाव आदि विषयों पर भी बात हुई।”

इसमें बताया गया, “चर्चा के दौरान एक समान बात निकलकर सामने आई कि सदस्य देशों के बीच रियल टाइम जानकारी साझा करने की आवश्यकता है और समुद्री मार्गों के जरिए होने वाली मादक पदार्थ तस्करी पर रोक लगाने की जरूरत है। डार्कनेट तथा अन्य आधुनिक तकनीकों का तस्करी में इस्तेमाल बैठक के मुख्य बिंदुओं में से एक था।”

डार्कनेट गहरे छिपे इंटरनेट प्लेटफॉर्म को कहते हैं जिसका इस्तेमाल मादक पदार्थों की बिक्री, अश्लील सामग्रियों के लेनदेन तथा अन्य अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है, इस तरह इन गतिविधियों में लिप्त लोग कानून लागू करने वाली एजेंसियों की निगरानी से भी बच जाते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...