back to top

भारत, फ्रांस ने सुरक्षा, राजनीतिक महत्व के मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को फ्रांस के अपने समकक्ष जीन-यवेस ले ड्रियन के साथ सुरक्षा और राजनीतिक महत्व के सामयिक मुद्दे सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर फ्रांस और भारत के विदेश सचिव स्तर की बातचीत के बाद दोनों विदेश मंत्रियों की बातचीत हुई।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला और फ्रांस के विदेश सचिव फ्रांकोइस डेलाट्रे ने सोमवार को वीडियो लिंक के जरिए कोविड-19 महामारी पर चर्चा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की। जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा, फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

सुरक्षा और राजनीतिक महत्व के सामयिक मुद्दे भी इसमें शामिल थे। उन्होंने कहा, स्वास्थ्य और विमानन क्षेत्र में कोविड-19 से जुड़ी चुनौतियों के समाधान पर भी सहमत हुए। यूएनएससी (सुरक्षा परिषद) में मजबूत समर्थन के लिए उनका आभार जताया और आगे साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच ऐसे समय चर्चा हुई है जब पूर्वी लद्दाख में कई स्थानों पर भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच पिछले सात सप्ताह से तनाव गहराया हुआ है। गलवान घाटी में हिंसक झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मियों के शहीद होने के बाद यह तनाव और बढ़ चुका है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...