back to top

भारत ने टीका खोजने और उत्पादित करने की क्षमता प्रदर्शित की : डब्ल्यूएचओ

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डल्ब्यूएचओ) की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथ ने सोमवार को कहा कि जब कोरोना वायरस टीके का सवाल आया तो भारत ने वैश्विक उत्पादक और अविष्कार की क्षमता का प्रदर्शन किया। उन्होंने सोमवार को ग्लोबल बायो-इंडिया-2021 में भाग लेते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई अहम मोड़ पर है क्योंकि अब अचानक से मामले बढ़ गए हैं, खासतौर पर यूरोप एवं अमेरिका में।

सौम्या ने रेखांकित किया कि अभी अनिश्चितता बनी हुई है, खासतौर पर वायरस के नए प्रकारों के आने से। उन्होंने कहा, भारत ने वैश्विक स्तर पर उत्पादन की क्षमता प्रदर्शित की और जब टीके के विकास का सवाल आया तो अविष्कारक के तौर पर भी क्षमता दिखाई। टीके के असर को लेकर अध्ययन की असीम संभावनाएं है जिसे समन्वय के आधार पर करने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि भारत में 30 टीकों को विकसित करने का काम विभिन्न चरणों में चल रहा है।

कोवैक्सीन स्वदेशी टीका है जिसे भारत बायोटेक ने विकसित किया है जबकि कोविशील्ड का विकास ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने किया है लेकिन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इनका उत्पादन कर रहा है और दोनों टीकों का इस्तेमाल भारत में शुरू हो चुका है। तीन दिवसीय ग्लोबल बायो-इंडिया 2021 का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...