back to top

भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध : रक्षा मंत्री

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ सात महीने से जारी गतिरोध के बीच रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत मतभेदों का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है लेकिन इसके साथ ही वह एकपक्षवाद और आक्रामकता से अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है और चाहे इसके लिए कितनी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी)द्वारा आयोजित डिजिटल संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, शांति के लिए युद्घ को रोकने की क्षमता हासिल करना महत्वपूर्ण है। यह संगोष्ठी एनडीसी की स्थापना की हीरक जयंती पर आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि भारत मानता है कि मतभेदों को विवाद में तब्दील नहीं होना चाहिए और सीमा पर शांति और नियमों को कायम रखने के लिए हुए विभिन्न समझौतों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सिंह ने देश के समक्ष मौजूद सुरक्षा चुनौतियां और सरकार कैसे भारत की युद्घ क्षमता को बढ़ाने का प्रयास कर रही है सहित रणनीतिक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा, भारत सीमा पर दूसरी चुनौती का सामना कर रहा है। भारत शांतिपूर्ण देश है। हम मतभेदों को विवाद नहीं बनने देने में विश्वास करते हैं। हम विवादों को बातचीत के जरिए सुलझाने को महत्व देते हैं।

सिंह ने कहा, हमारी सीमाओं पर शांति और धैर्य बनाए रखने के लिए किए गए समझौतों और प्रोटोकॉल का सम्मान करने के लिए भारत प्रतिबद्ध है। हालांकि, भारत इसके साथ ही एकपक्षवाद और आक्रामकता से अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है और चाहे इसके लिए कितनी बड़ी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े। रक्षा मंत्री की टिप्पणी सीमा पर गतिरोध को सुलझाने के लिए भारत और चीन के बीच उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता के आठवीं दौर की पूर्वसंध्या पर आई है।

रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के बारे में कहा कि वह आतंकवाद को राजकीय नीति के तौर पर इस्तेमाल करने पर आमादा है। उन्होंने कहा, हालांकि, हमने पाकिस्तान की प्रतिगामी नीति को उजागर करने और समान विचार वाले देशों के साथ काम करने में न केवल ठोस सफलता हासिल की है बल्कि पहले की तरह पुराने र्ढे पर उसके काम करने के तरीके पर नियंत्रण की लगातार कोशिश की है।

रक्षामंत्री ने कहा कि भारत ने साबित किया है जिस देश ने आतंकवाद को अपनी राष्ट्रीय नीति की तरह इस्तेमाल किया है उसके निवारण के लिए अन्य विकल्प हैं जो पहले इस्तेमाल करने योग्य नहीं थे। सिंह ने कहा कि सशस्त्र बलों ने भी हाल में गंभीर चुनौतियों के बावजूद भारत की सीमाओं और हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की है, जो सुविचारित नीति और क्षमता का परिणाम है और आगे भी महामारी के बावजूद सैन्य अभियान की जिम्मेदारी जारी रखेंगे।

RELATED ARTICLES

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...

भारत-वेनेजुएला संबंधों को मजबूती पर जोर, पीएम मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज

नई दिल्ली। पांच दिवसीय दौरे पर भारत आईं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विस्तृत और...

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना रिलीज, बड़े सितारों की दिखी झलक

मुंबई। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से अक्षय कुमार और दिशा पाटनी के साथ ‘ऊंचा लंबा कद फॉरएवर’ गाना रिलीज हो गया है। मल्टीस्टारर...

फिल्म डॉन 3 विवाद के बीच रणवीर सिंह को राहत, एफडब्ल्यूआईसीई ने फैसला पलटा

मुंबई। फेडरेशन आॅफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोआॅपरेशन डायरेक्टिव को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का ऐलान किया...

काला हिरण’ फिल्म पर सलमान खान की लीगल नोटिस, प्रोड्यूसर बोले- यह बायोपिक नहीं

मुंबई। फिल्म 'काला हिरण' को लेकर जारी विवाद के बीच फिल्म के प्रोड्यूसर अमित जानी ने सलमान खान की लीगल टीम के नोटिस पर...