back to top

खूबसूरत दिखने की बढ़ी चाह, सर्जरी से निखार रहे लुक्स

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। अपनी नाक पसंद नहीं तो कोई अपने मोटोपे से परेशान है। पहले अपने खराब लुक्स से लोग हीनभावना से ग्रसित हो जाते वहीं अब सर्जरी से निखार खूबसूरती बढ़ाने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ा रहे हैं. इस सर्जरी का चलन शहर में भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 10 वर्षों में लगभग 5 गुना कॉस्मेटिक सर्जरी अधिक होने लगी

कास्मेस्टिक सर्जरी किसे कहते हैं

केजीएमयू के प्लास्टिक सर्जन डा. ब्रजेश मिश्रा का कहना है कि पहले दुर्घटना में घायल, कैंसर के आपरेशन के बाद खराब हुए चेहरे व अन्य जन्मजात विकृति को दूर कराने के लिए ही प्लास्टिक सर्जरी करायी जाती थी। वहीं अब सर्जरी से निखार खूबसूरती निखारने के लिए लोग सर्जरी करा रहे हैं। इस प्रकार की सर्जरी को कास्मेस्टिक सर्जरी कहते हैं। होठ बेहतर करने, नाक सीधी और चेहरे पर फैट कम करने के लिए और ब्रेस्ट को सुठौल बनाने के लिए लोग कॉस्मेटिक सर्जरी का सहारा ले रहे हैं। पहले शादी विवाह के लिए इस तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई जाती थी इसलिए 18 से 35 वर्ष के युवा कॉस्मेटिक सर्जरी अधिक करा रहे हैं।

सबसे ज्यादा मोटापा कम कराने के लिए महिलाएं ऐसी सर्जरी करा रही हैं।

केजीएमयू में सबसे ज्यादा नाक सही कराने व मोटापा दूर करने के लिए लोग अधिक आ रहे हैं। प्लास्टिक सर्जन डा. वैभव खन्ना का कहना है कि लोगों को कम खर्च में बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। होंठ और गाल की सर्जरी पर करीब 40,000 रुपये का खर्च आता है। नाक और ठोड़ी की सर्जरी पर करीब डेढ़ से दो लाख का खर्चा आता है। उनके मुताबिक दिल्ली, मुंबई और दूसरे राज्य के हिसाब से लखनऊ में कॉस्मेटिक सर्जरी की कीमत बहुत कम है। डा. खन्ना ने बताया कि ऐसी सर्जरी कराने पर बहुत ही कम दर्द होता है और समय भी कम लगता है।

ज्यादातर लोग सुबह आते हैं और शाम को कॉस्मेटिक सर्जरी पूरी होने के बाद घर चले जाते हैं। कॉस्मेटिक सर्जरी के कुछ दिन तक दवाई दी जाती हैं जो सर्जरी के हिसाब से 15 दिन या एक माह तक खानी होती है।

इसके अलावा कुछ सावधानी बरतना जरूरी है जैसे-

1-करीब दो माह तक उन्हें धूप से बचना होता है

2- चोट लगने से बचाना होता है।

3-इसके अलावा मसाज करानी होती है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...