back to top

उत्तराखंड : CM धामी ने कहा- आगामी विधानसभा सत्र में UCC पर विधेयक को पारित कराएगी सरकार

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पांच फरवरी से बुलाए गए राज्य के विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर विधेयक को पारित कराया जाएगा।

धामी ने पीटीआईभाषा से बातचीत में कहा, राज्य विधानसभा के सत्र को विशेष रूप से यूसीसी पर विधेयक पारित करवाने के लिए ही बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित विशेषज्ञ समिति यूसीसी का मसौदा दो फरवरी को राज्य सरकार को सौंप देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके बाद उसे जल्द कानूनी जामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी मसौदे पर चर्चा होगी और उसके बाद पांच फरवरी से विधानसभा का सत्र आहूत है। फरवरी 2022 में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री ने प्रदेश में यूसीसी लागू करने का वादा किया था। मार्च में सरकार गठन के बाद राज्य मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही इसके लिए समिति गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी थी और 27 मार्च 2022 को इसका गठन किया गया।

करीब दो साल के कार्यकाल के दौरान विशेषज्ञ समिति की उप समितियों ने यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए विभिन्न धर्मों, समुदायों, वर्गों, हितधारकों तथा राजनीतिक दलों से व्यापक विचार-विमर्श किया तथा उनके सुझाव लिए। यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य होगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...