गौतम बुद्धा पार्क के गार्ड बनाते रहे वीडियो, पुलिस कर रही जांचलखनऊ के गौतम बुद्धा पार्क में गुरुवार दोपहर कुछ लोगों ने दो युवकों को पेड के सहारे रस्सी से बांध कर जमकर पीटा। युवक उनसे लगातार खुद को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की मिन्नत करते रहे, लेकिन कोई उनकी सुन नहीं रहा था।यहां तक उनकी पिटाई का वहां मौजूद गार्ड तक वीडियो बनाते रहे। घटना से जुड़ा वीडियो सामने आया है।
इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि वीडियो के आधार पर तीन लोगों को पकड़ा गया है। जांच में सामने आया है कि पीड़ित युवक स्मैक के लती हैं। पीटने वाले बुद्धा पार्क मे काम करने वाले लेबर हैं।
लेबर ने स्मैक पीने वाले युवकों पर कपड़े चोरी का आरोप लगाकर उनको पेड़ से बाध था। जिसके बाद उनके बताए स्थान से सामान ले लिया।
वीडियो के आधार पर सीतापुर के देवरिया कला निवासी मोहम्मद अहदशाम, सीतापुर के बहलोलपुर निवासी मोहम्मद सैफ अली और मुरादाबाद बिलारी के सौरभ सागर को गिरफ्तार कर लिया गया है।





