back to top

भारत में 2018 की तुलना में 2019 में मलेरिया के मामलों में 17.6 प्रतिशत की कमी आई

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की विश्व मलेरिया रिपोर्ट-2020 से यह संकेत मिलता है कि भारत ने मलेरिया से होने वाले वाले खतरे को घटाने में उल्लेखनीय प्रगति की है। विश्व मलेरिया रिपोर्ट (डब्ल्यूएमआर) गणितीय अनुमानों के आधार पर मलेरिया के अनुमानित मामलों का आंकड़ा उपलब्ध कराता है।

मंत्रालय ने कहा कि जहां तक मलेरिया के मामलों की बात है, भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां 2018 की तुलना में 2019 में 17.6 प्रतिशत की (मामलों में) कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा, वार्षिक मलेरिया मामलों (एपीआई) में 2017 की तुलना में 2018 में 27.6 प्रतिशत की कमी आई थी और 2018 की तुलना में 2019 में इसमें 17.6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। क्षेत्रवार स्तर पर भी भारत में इस तरह के मामलों में सर्वाधिक कमी आई है और यह दो करोड़ से घट कर करीब 60 लाख हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में 2000 से 2019 के बीच मलेरिया के मामलों में 71.8 प्रतिशत की कमी आई है, जबकि इससे होने वाली मौत की दर 73.9 प्रतिशत घटी है। उल्लेखनीय है कि देश में मलेरिया उन्मूलन के लिए कोशिशें 2015 में शुरू की गई थी और 2016 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय फ्रेमवर्क शुरू किए जाने के बाद इसमें तेजी आई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जुलाई 2017 में मलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय रणनीतिक योजना (2017-22) शुरू की, जिसने अगले पांच वर्षों के लिए रणनीतियां निर्धारित की। वर्ष 2019 में मलेरिया के कुल मामलों में 45.47 प्रतिशत मामले ओडिशा, झारखंड, मेघालय और मध्यप्रदेश में सामने आए। मंत्रालय के मुताबिक मलेरिया से करीब 63.64 प्रतिशत मौतें भी इन्हीं राज्यों में दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...