back to top

बाराबंकी में बिजली के तार टूटने से श्रद्धालुओं में भगदड़, 2 की मौत, 29 घायल, CM योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की सहायता

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दुखद हादसा हुआ है। सावन के तीसरे सोमवार को हैदरगढ़ क्षेत्र के प्राचीन अवसानेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान बिजली का तार टूटकर टीन शेड पर गिर गया, जिससे करंट फैल गया। इस हादसे के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और 29लोग घायल हो गए। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ अवसानेश्वर महादेव मंदिर में जुटी थी। रात करीब 2 बजे जब जलाभिषेक चल रहा था, अचानक मंदिर परिसर में बिजली का करंट दौड़ गया। बताया जा रहा है कि बंदरों की उछलकूद के कारण बिजली का तार टूटकर टीन शेड पर गिर गया, जिससे करंट फैल गया। इसके कारण मंदिर में अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे।

हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जिनमें रमेश कुमार (उम्र 35 वर्ष) और प्रशांत कुमार (उम्र 16 वर्ष) शामिल हैं। वहीं 29 लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हैदरगढ़ और त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि बंदरों की उछलकूद के कारण बिजली का तार टूट गया और टीन शेड पर गिरने से करंट फैल गया, जिसके कारण भगदड़ मच गई। उन्होंने बताया कि 29 घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जिनमें से 2 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मृतक के परिजन को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य शुरू करने और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजन को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

मिशन कर्मयोगी में यूपी पहले स्थान पर: मुख्य सचिव

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी में यूपी के 20 लाख में 19,99,497 कर्मी आॅनबोर्ड हो चुके हैं, 1,00,68,866 कोर्स पूरा कर उत्तर प्रदेश देश में प्रथम...

एमएसएमई में 96 लाख इकाइयों के साथ देश में नंबर-1 उत्तर प्रदेश

लखनऊ। बीते 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है।...