back to top

बलरामपुर में जिला प्रशासन ने चीनी मिल की 50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

बलरामपुर (उप्र)।  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान न करने पर जिला प्रशासन ने एक चीनी मिल (शुगर फैक्ट्री) के खिलाफ सख्त कार्वाई करते हुए मिल की 50 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। शुक्रवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गन्ना किसानों का बकाया मूल्य भुगतान न किए जाने पर जिला प्रशासन ने बजाज हिंदुस्तान शुगर फैक्ट्री, इटई मैदा की 50 करोड़ की संपत्ति बृहस्पतिवार को कुर्क कर ली। गन्ना किसानों का बकाया मूल्य भुगतान न कर पाने के कारण इस मिल पर जिला प्रशासन ने 123 करोड़ रुपये की आरसी जारी की थी। उप जिलाधिकारी डॉ नागेंद्र नाथ यादव ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार को बजाज हिंदुस्तान शुगर फैक्ट्री की 50 करोड़ रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क कर ली गई।

उन्होंने बताया कि कुर्की का आदेश जिलाधिकारी श्रुति ने दिया था और जब्त की गई संपत्ति में 94 हजार क्विंटल चीनी और शुगर फैक्ट्री के पास उपलब्ध भूमि शामिल है। इसके अलावा तीन कंटेनर शीरा भी जब्त किया गया है। जिला प्रशासन ने मिल की चारदीवारी के बाहर जब्त की गई जमीन को चिन्हित कर लाल झंडे लगा दिए है। गौरतलब है कि गन्ना किसान भुगतान को लेकर इस मिल पर लगातार आंदोलनरत रहे हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...