back to top

औरैया में दंपति ने समाजवादी भक्ति की अनोखी मिसाल पेश की, पति ने अखिलेश का तो पत्नी ने डिंपल का टैटू बनवाया

औरैया, उत्तर प्रदेश। राजनीतिक समर्थन की कई कहानियाँ आपने सुनी होंगी, लेकिन औरैया जिले के पढ़िन गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जो समाजवादी पार्टी की भक्ति को बिल्कुल अलग ही स्तर पर ले जाता है।

पढ़िन गांव के निवासी रामपाल और उनकी पत्नी प्रीति ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं के प्रति अपने समर्पण को कुछ इस तरह दिखाया है कि पूरा गांव हैरान है। आप को बता दें कि रामपाल ने अपने सीने पर दिल के पास अखिलेश यादव का टैटू बनवाया है तो पत्नी प्रीति ने अपनी बाजू पर डिंपल यादव का टैटू गुदवाया है। दोनों ने अपने घर को समाजवादी पार्टी के रंगों में रंगवा दिया है। दीवारों पर अखिलेश यादव और डिंपल यादव की तस्वीरें ऐसे लगी हैं जैसे किसी मंदिर में भगवान की मूर्तियाँ। घर को लोग अब “मिनी सपा ऑफिस” कहने लगे हैं। पोस्टरों में मुलायम सिंह यादव को वासुदेव और अखिलेश यादव को कन्हैया के रूप में दिखाया गया है।

दंपति ने भावुक होकर कहा कि हमारे लिए अखिलेश और डिंपल भगवान से कम नहीं हैं। हमारी ख्वाहिश है कि वो खुद हमारे घर आएं और फीता काटकर मेरे मिनी सपा ऑफिस का उद्घाटन करें। अब यह अनोखी भक्ति सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। रामपाल और प्रीति की तस्वीरें और टैटू चर्चा का विषय बन चुके हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...