back to top

रिकवरी दर को और बेहतर बनाये : योगी

  • लखनऊ, कानपुर नगर में विशेष ध्यान, फरुर्खाबाद व जालौन में टीम भेजने के निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 पर प्रभावी नियन्त्रण के लिए प्रोएक्टिव होकर कार्य करने पर बल दिया है। उन्होंने कोविड-19 की रिकवरी दर को और बेहतर करने के लिए लक्ष्य केन्द्रित दृष्टिकोण के साथ सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च अफसरों के साथ बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि लखनऊ और कानपुर नगर में विशेष ध्यान देते हुए रिकवरी दर में और वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि फरुर्खाबाद में पॉजिटिविटी दर को कम करने के लिए एक मेडिकल टीम भेजी जाए तथा जनपद में एल-2 कोविड चिकित्सालय को तत्काल क्रियाशील किया जाए।

मुख्यमंत्री ने जालौन में कोविड-19 के मरीजों को बेहतर उपचार सुलभ कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिले में नए एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की तैनाती करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों से भी सीएम हेल्पलाइन द्वारा संवाद स्थापित कर रोगियों का कुशलक्षेम लिया जाए। उन्होंने अनलॉक व्यवस्था के सम्बन्ध में नवीनतम गाइडलाइन्स को तत्काल निर्गत करने के निर्देश भी दिए।

संक्रमण के नियंत्रण में प्रभावी सर्विलांस की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्विलांस गतिविधियों को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। इसके लिए इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। उन्होंने कहा कि जनरल ओपीडी संचालित करने वाले अस्पताल एवं चिकित्सक, कोविड-19 की स्क्रीनिंग के पश्चात ही रोगियों का उपचार करें। स्क्रीनिंग के लिए इंफ्रारेड थमार्मीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि एमएसपी के तहत धान क्रय व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जाए। किसान को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए धान क्रय व्यवस्था से जुड़े अधिकारी क्रय केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करते रहें। उन्होंने धान क्रय केन्द्रों पर कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन करते हुए खरीद की कार्यवाही संचालित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है, ऐसे प्रभावित किसानों को सर्वे कराकर तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

RELATED ARTICLES

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...