back to top

भारत पर टैरिफ का शेयर बाजार पर दिखा असर, सेंसेक्स और निफ्टी में इतने अंकों की गिरावट

मुंबई। Share Market Today: अमेरिका के जवाबी शुल्क की घोषणा के बाद एशियाई बाजारों में कमजोर रुझान के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका ने भारत पर 27 प्रतिशत का जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन का मानना है कि अमेरिकी वस्तुओं पर भारत उच्च आयात शुल्क वसूलता है, ऐसे में अब देश के व्यापार घाटे को कम करने और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था।इस कदम से अमेरिका को भारत के निर्यात पर असर पड़ने के आसार हैं।

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि भारत अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बेहतर स्थिति में है, जिन्हें हमसे अधिक शुल्क का सामना करना पड़ेगा। बीएसई सेंसेक्स 378.60 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,238.84 अंक पर आ गया। बाद में यह 809.89 अंक या 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,807.55 अंक के निचले स्तर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 80.60 अंक या 0.35 प्रतिशत फिसलकर 23,251.75 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, जोमैटो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। सन फार्मास्यूटिकल्स, एनटीपीसी, टाइटन, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर फायदे में रहे। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.41 प्रतिशत जबकि स्मॉलकैप सूचकांक में 0.08 प्रतिशत की गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में जापान के निक्की में तीन प्रतिशत, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में एक प्रतिशत, चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.39 प्रतिशत और हांगकांग के हैंगसेंग में दो प्रतिशत की गिरावट आई। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.31 प्रतिशत लुढ़ककर 73.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,538.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 2,808.83 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

RELATED ARTICLES

शेयर बाजार और रुपये में ऐतिहासिक गिरावट… निवेशकों के डूबे अरबों रुपये

नई िदल्ली। वैश्विक बाजारों में छाई सुस्ती और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ...

ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई समिट 2026 ने नवप्रवर्तन, विज्ञान एवं उद्यमशीलता में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाया

मुख्य अतिथि और खेल एवं युवा मामलों की राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने एक समावेशी, सशक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री के विजन को दोहराया नई दिल्ली...

भारतीय दूतावास की उप प्रमुख ने अमेरिकी सांसदों से मुलाकात की, भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा की

वाशिंगटन।अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या खम्पा ने अमेरिकी सांसद सारा एल्फ्रेथ से मुलाकात कर रक्षा, व्यापार तथा निवेश में सहयोग को...

शेयर बाजार और रुपये में ऐतिहासिक गिरावट… निवेशकों के डूबे अरबों रुपये

नई िदल्ली। वैश्विक बाजारों में छाई सुस्ती और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ...

ब्रिक्स सीसीआई डब्लूई समिट 2026 ने नवप्रवर्तन, विज्ञान एवं उद्यमशीलता में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाया

मुख्य अतिथि और खेल एवं युवा मामलों की राज्यमंत्री रक्षा खडसे ने एक समावेशी, सशक्त भारत के लिए प्रधानमंत्री के विजन को दोहराया नई दिल्ली...

चैत्र नवरात्र : भक्तों ने की महागौरी की पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

लखनऊ। गुरुवार अष्टमी पर माता रानी के दर्शन के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। माता के महागौरी स्वरूप की पूजा अर्चना...

शुभ योग में राम नवमी आज, घरों व मंदिरों में होगी प्रभु श्रीराम की पूजा

लखनऊ। राम नवमी सनातन धर्म का प्रमुख त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस साल चैत्र...

लखनऊ का रंगमंच सामूहिक प्रयासों से ही समृद्ध हुआ : सूर्यमोहन

विश्व रंगमंच दिवस आज लखनऊ। 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया जाता है। मगर समय के साथ रंगमंच को पेश करने का तरीका भी...

धोखे और नैतिकता पर आधारित है नाटक गोरखधंधा

अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग ने विवेक मिश्रा...