back to top

उप्र में लॉक डाउन का दिखा असर, केवल जरूरत का सामान लेने घरों से निकले लोग

लखनऊ। कोरोना वायरस को लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित 16 जिलों में लॉकडाउन का असर देखने को मिला, हालांकि लोग जरूरत का सामान खरीदने घरों से बाहर निकले। रविवार जनता कर्फ्यू के दौरान जिन सड़कों पर पूरा सन्नाटा पसरा था, आज सोमवार को उन पर लोगों की कुछ आवाजाही रही और वाहन भी चलते देखे गए।

राज्य में राशन, दूध, सब्जी एवं फलों की दुकानें खुली रहीं। पेट्रोल पंप, बैंक और एटीएम भी खुले। सड़कों पर सन्नाटा रहा हालांकि कुछ लोग बाहर जरूर निकले। सब्जियों के ठेलों पर भीड़ नजर आई और लोग शांतिपूर्वक खरीदारी करते दिखे। राजधानी लखनऊ सहित जिन जिलों में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है, वहां हर तरफ पुलिस चाक-चौबंद नजर आई।

अनावश्यक रूप से किसी को जाने नहीं दिया जा रहा। केवल जरूरी काम मसलन दवाएं, राशन, दूध, फल, सब्जियां लेने निकले लोगों को ही जाने की इजाजत दी गई। जगह-जगह अवरोधक लगाए गए हैं। लोग आमतौर पर अपने घरों में ही हैं। पुलिस आम नागरिकों को समझाती नजर आई कि उनका घर में रहना कितना आवश्यक है क्योंकि कोरोना वायरस से बचाव का तरीका एहतियात बरतना है।

डाक, बैंक, स्वास्थ्य सहित जिन क्षेत्रों को आवश्यक सेवाओं में शामिल किया गया है, उनसे जुड़े कर्मचारियों को पहचान पत्र दिखाने के बाद जाने की इजाजत दी गई। ऐसे 16 जिले जहां कोरोना वायरस से कोई भी व्यक्ति प्रभावित है, या उसे पृथक किया गया है, उन जनपदों में 23 से 25 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन लागू किया गया है। इन जिलों में आगरा, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, गोरखपुर, पीलीभीत और सहारनपुर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन जिलों के सभी नागरिकों से अपील की कि वे कहीं बाहर न निकलें। अनावश्यक भीड़ न लगाएं और सार्वजनिक स्थानों पर न जाए, क्योंकि वे उस दौर में खड़े हैं, जहां थोड़ी सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। इन जिलों में पूरी तरह पुलिस और प्रशासन की गश्त होगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...