back to top

IMDB-2020 Rating : Top-10 भारतीय वेब सीरीज में स्कैम 1992 नंबर वन पर

मुंबई। फिल्मकार हंसल मेहता की स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी आईएमडीबी की 2020 की शीर्ष 10 भारतीय वेब सीरीज की सूची में दर्शकों द्वारा सर्वाधिक पंसद की जाने वाली सीरीज है। स्कैम 1992 ने हर्षद मेहता द्वारा किए गए शेयर बाजार घोटाले को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारने के लिए खासी तारीफ बटोरी है।

आईएमडीबी की रेटिंग 10 अंक के पैमाने पर फिल्मों एवं टीवी कार्यक्रमों को अंक देने के वाले यूजर तय करते हैं। सोनीलिव की स्कैम 1992 को 10 में से 9.5 अंक मिले और यह आईएमडीबी की शीर्ष 250 सदाबहार टीवी सीरीज में भी जगह बनाने में कामयाब रही। अमेजन प्राइम वीडियो की पंचायत सीरीज दूसरे नंबर पर और हॉटस्टार की स्पेशल आप्स तीसरे स्थान पर रही। इस सूची में बंदिश बैंडिट्स को चौथा और मिर्जापुर के दूसरे सीजन को पांचवां स्थान मिला। ये दोनों ही सीरीज अमेजन पर उपलब्ध हैं।

आईएमडीबी के संस्थापक एवं सीईओ कोल नीधम ने कहा कि भारतीय सीरीज को लेकर दुनिया भर इस साल दिलचस्पी सर्वाधिक रही। नीधम ने एक बयान में कहा कि इस साल शीर्ष स्थान पर रही भारतीय वेब सीरीज स्कैम 1992 इतनी लोकप्रिय हुई, कि वह शीर्ष 250 सदाबहार टीवी सीरीज की सूची में जगह बनाने में कामयाब रही। वूट सेलेक्ट की असुर: वेलकम टू योर डार्क साइड छठे स्थान पर, पाताल लोक सातवें, हाई आठवें, अभय नौवें और आर्या दसवें स्थान पर रही।

आईएमडीबी-2020 की रेटिंग

  1. स्कैम 1992
  2. पंचायत
  3. स्पेशल आप्स
  4. बंदिश बैंडिट्स
  5. मिर्जापुर-2
  6. असुर: वेलकम टू योर डार्क साइड
  7. पाताल लोक
  8. हाई
  9. अभय
  10. आर्या

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...