back to top

भदोही में अपह्म्त किशोरी बरामद, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

भदोही। यूपी के भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र से अपह्म्त किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

गोपीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संतोष कुमार ने बताया कि चार जनवरी को थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता को जानकारी मिली कि तुलापुर रोही गांव निवासी धीरज कुमार सरोज (22) उनकी बेटी को ले गया है, जिसके बाद उन्होंने धीरज के परिवारवालों से गुहार लगाई। कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता ने धीरज की मां और भाई पर धमकी देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आठ जनवरी को धीरज, उसके बड़े भाई बबलू सरोह और उसकी मां शांति देवी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 (अपहरण), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। गोपीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार को दानपुर गांव से किशोरी को सकुशल बरामद कर धीरज को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संतोष कुमार ने बताया कि किशोरी की चिकित्सकीय जांच कराई गई और अदालत में बयान के बाद यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम समेत अन्य प्रासंगिक धाराएं जोड़ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार अन्य दो आरोपी की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...