back to top

IIT कानपुर के प्रोफेसर अजीत चतुर्वेदी बने बीएचयू के नए कुलपति

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) को नया नेतृत्व मिल गया है। भारत की राष्ट्रपति एवं विश्वविद्यालय की विजिटर महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी को बीएचयू का नया कुलपति नियुक्त किया है। इस संबंध में शास्त्री भवन, नई दिल्ली से विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को औपचारिक नियुक्ति पत्र भेजा गया है, जिसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय की उपसचिव श्रेया भारद्वाज द्वारा जारी किया गया।

प्रो. चतुर्वेदी वर्तमान में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे आईआईटी रुड़की के निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। शिक्षण, अनुसंधान और शैक्षणिक प्रशासन के क्षेत्र में उनका लंबा और प्रतिष्ठित अनुभव रहा है, जो उन्हें बीएचयू जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के लिए एक उपयुक्त नेतृत्वकर्ता बनाता है।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने वर्ष 1986 में बी.टेक., 1988 में एम.टेक., और 1995 में पीएच.डी. की डिग्री इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में आईआईटी कानपुर से प्राप्त की है। दिलचस्प बात यह है कि वे 1994 से 1996 तक काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ही इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत रह चुके हैं। बीएचयू के साथ उनका यह पूर्व संबंध अब एक नए अध्याय में परिवर्तित हो रहा है।

बीएचयू प्रशासन, शिक्षकगण और छात्र समुदाय इस नियुक्ति का स्वागत कर रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि प्रो. चतुर्वेदी के नेतृत्व में विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। संपर्क सूत्रों के अनुसार, प्रो. चतुर्वेदी आगामी दिनों में विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

RELATED ARTICLES

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...