back to top

विश्व के शीर्ष 500 विश्वविद्यालय में आईआईटी कानपुर

आईआईएससी बेंगलुरु व पांच अन्य को भी स्थान, आईआईटी बॉम्बे भारत में टॉपर

नयी दिल्ली। भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरू और छह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने क्यूएस स्नातक रोजगार संबंधी रैंकिंग 2022 में शीर्ष 500 विश्वविद्यालयों में स्थान बनाया है। इसकी घोषणा बृहस्पतिवार को हुई। आईआईटी बॉम्बे ने रैंकिंग में भारतीय संस्थानों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इस सूची में तीन केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने भी स्थान बनाया जिसमें दिल्ली विश्वविद्यालय, मुम्बई विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय शामिल हैं। निजी विश्वविद्यालयों में ओ पी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय, सोनीपत और बिट्स पिलानी का नाम भी सूची में शामिल है।

छह आईआईटी में आईआईटी बॉम्बे को 101-110 रैंक के बीच रखा गया है जबकि आईआईटी दिल्ली को (131-40), आईआईटी मद्रास को (151-60), आईआईटी खडगपुर को (201-50), आईआईटी कानपुर को (251-300) तथा आईआईटी रूड़की को (500) रैंक दिया गया है। आईआईएससी बेंगलुरू और ओ पी जिंदल ग्लोबल विश्वविद्यालय का स्थान सूची में 301-500 की श्रेणी में सामने आया है। इसी प्रकार से बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स) पिलानी और मुम्बई विश्वविद्यालय का रैंक 250-300 के बीच आया है।

लंदन स्थित क्वाकक्वारेली साइमंड्स (क्यूएस) ने अपनी वेबसाइट पर एक नोट में कहा, दुनिया कोविड-19 महामारी के प्रभावों से उबर रही है, निसंदेह, ऐसे में आधुनिक नियोक्ताओं को कौशल एवं गुणवत्ता युक्त स्नातकों की बहुत अधिक जरूरत है। इसमें कहा गया है कि रैंकिंक में आने वाले प्रत्येक विश्वविद्यालयों ने आधुनिक कार्य स्थलों के लिये कौशल युक्त स्नातक तैयार करने की क्षमता प्रदर्शित की है। दुनिया में स्नातकों के बीच काफी प्रतिस्पर्धा के मद्देनजर छात्रों को गंभीरतापूर्वक विचार करना चाहिए कि उनका विश्वविद्यालय पूर्णकालिक रोजगार के लिये किस प्रकार से उन्हें तैयार करता है, वैश्विक नियोक्ताओं से जोड़ता है तथा जरूरी कौशल एवं ज्ञान का विकास करता है। संस्था ने कहा कि दुनिया भर के उच्च शैक्षिक संस्थानों की रैंकिंग करते समय क्यूएस इस बात पर विचार करता है कि नियोक्ताओं के बीच संस्थानों की किस प्रकार की प्रतिष्ठा है और संस्थान कंपनियों के साथ किस प्रकार से जुड़े हैं।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...