back to top

IPL 2025: हार से उबरना है तो सुधार करना पड़ेगा, सनराइजर्स हैदराबाद की लगातार हार बोले विटोरी

हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच डेनियल विटोरी ने स्वीकार किया कि आईपीएल में उनकी लगातार चौथी हार खेल के तीनों विभागों में खराब प्रदर्शन के कारण हुई और अगर उन्हें हार से उबरना है तो इसमें सुधार करना होगा। पिछले साल बेहद आक्रामक खेल दिखाकर फाइनल में जगह बनाने वाली सनराइजर्स की टीम मौजूदा सत्र में आक्रामक फॉर्म बरकरार नहीं रख पाई है। टीम के शीर्ष तीन खिलाड़ियों ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और इशान किशन के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है।

रविवार रात गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद विटोरी ने कहा, मुझे लगता है कि कमरे में मौजूद हर कोई व्यक्ति इसे समझता है और पिछले चार मैच में यह करीबी मुकाबला नहीं रहा है। उन्होंने कहा, लेकिन बेशक हमारे लिए चुनौती आगे बढ़ना है क्योंकि हर आईपीएल टीम किसी ना किसी चरण में हार का सामना करती है और अब हमारे पास टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे पंजाब के खिलाफ खेलने से पहले पांच दिन का ब्रेक है। विटोरी ने कहा, हमें उस मैच के लिए तैयार रहना होगा। हालांकि घबराना या चिंतित होना विटोरी और कप्तान पैट कमिंस के स्वभाव में नहीं है।

विटोरी को यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है कि उनकी टीम ने अपने सर्वश्रेष्ठ से बहुत निचले स्तर का प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड के इस पूर्व स्पिनर ने कहा, हम पिछले चार मैच में से किसी में भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब नहीं पहुंच पाए और मुझे लगता है कि तीनों विभाग में ऐसा हुआ। मुझे लगता है कि अधिकांश टीम का स्तर उनके क्षेत्ररक्षण पर निर्भर करता है और हम क्षेत्ररक्षण में बहुत खराब रहे हैं। इसलिए अब और पंजाब के मैच के बीच में हमें इस पर काम करना होगा।

टाइटंस के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने बीच के ओवरों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है और रविवार रात मोहम्मद सिराज के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने कहा, इससे मुझे अपना काम बेहतर तरीके से करने में मदद मिल रही है (पावरप्ले में देर से गेंदबाजी करना)। सिराज के बारे में प्रसिद्ध ने कहा, हमने साथ में शानदार सत्र बिताए हैं। जनवरी या फरवरी से उसने (सिराज) जो भी काम किया है उसका फायदा मिल रहा है। सब कुछ ठीक चल रहा है।

RELATED ARTICLES

काबुल में नशा मुक्ति अस्पताल पर हवाई हमले का दावा, 400 मौतें; पाकिस्तान ने आरोप नकारे

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार रात एक नशा मुक्ति अस्पताल पर हुए कथित हवाई हमले में 400 लोगों की मौत हो गई,...

केकेआर को लगा बड़ा झटका…चोटिल हर्षित राणा आईपीएल से हो सकते हैं बाहर

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की सर्जरी के बाद उबर रहे...

हरियाणा राज्यसभा चुनाव : भाजपा के भाटिया, कांग्रेस के बौद्ध निर्वाचित,क्रॉस-वोटिंग हुई

चंडीगढ़ । भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के करमवीर सिंह बौद्ध को हरियाणा से राज्यसभा के लिए निर्वाचित घोषित किया गया। अधिकारियों के...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...