back to top

लखनऊ: डेंगू का एक भी केस मिला तो होगी 200 घरों में जांच, सख़्त आदेश-

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। बारिश के साथ ही डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया व अन्य मच्छरजनित बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बार तय किया गया है कि डेंगू व मलेरिया का एक भी केस मिलने पर 200 घरों की जांच की जायेगी, पहले यह दायरा 100 घरों तक का था।

मच्छरजनित बीमारियों के फैलने का समय सबसे ज्यादा बारिश के बाद होता है लेकिन जनवरी से लेकर अब तक कई मरीज मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा चिकनगुनिया के 48 मरीज मिले हैं। जबकि डेंगू के महज 30 मरीज मिले हैं। इसी तरह मलेरिया के20 मरीज मिले हैं। एईएएस के पांच मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज ने बताया सोर्स रिडएक्शन की कार्रवाई का दायरा बढ़ा दिया गया है। टीम जरिए अब केस मिलने पर दो सौ घरों में जांच होगी। इन बीमारियों की रोकथाम में सबसे ज्यादा दिक्कत निजी अस्पतालों द्वारा मरीज की जानकारी न देने से होती है।

मालूम हो कि सीएमओ के अधीन 1300 निजी अस्पताल संचालित होते हैं, इसमें 40 फीसदी अस्पताल ही बीमारियों का अपडेट सीएमओ आफिस भेजते हैं। बाकी अस्पताल मरीजों को इलाज करने बाद कोई डेटा सीएमओ आफिस नहीं भेज रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रामक बीमारियों का डेटा कोविड पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। जानकारी न देने के पीछे कुछ निजी अस्पतालों का तर्क है कि पोर्टल में कुछ तकनीकी दिक्कत होने से वह डाटा लोड नहीं कर पा रहे हैं। बहरहाल कोविड की तरह संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए भी यह व्यवस्था शुरू की गयी है। ताकि समय रहते बीमारी की पहचान कर उसे फैलने से रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...