back to top

पुलवामा में कार से आईईडी विस्फोट की साजिश नाकाम : पुलिस

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने एक कार में मौजूद विस्फोटक का पता लगाकर आईईडी विस्फोट को नाकाम कर दिया। इस कार में करीब 45 किलोग्राम विस्फोट रखा हुआ था। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि हिज्बुल मुजाहिद्दीन और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) एक साथ मिलकर पिछले साल फरवरी के आत्मघाती हमले की तरह ही सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।

पिछले साल हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। कुमार ने संवाददाताओं से कहा, पुलिस को एक सप्ताह से हिज्बुल और जैश के आतंकवादियों द्वारा कार बम का इस्तेमाल करते हुए सुरक्षाबलों पर बड़े हमले की साजिश की जानकारी मिल रही थी। जब बुधवार को इस विषय में पर्याप्त जानकारी मिल गई तो हमने और चीजें भी जुटाईं और सुरक्षा बलों ने पुलवामा में नाकेबंदी की।

उन्होंने कहा कि बुधवार शाम में जब एक कार जांच चौकी पर पहुंची तो सुरक्षाबलों ने चेतावनी के लिए कुछ गोलियां चलाई क्योंकि पहले से ही इस कार के संबंध में जानकारी उपलब्ध थी। इसके बाद आतंकवादी कार मोड़कर फरार हो गया। उन्होंने कहा, इसके बाद अन्य जांच चौकी पर भी सुरक्षाबलों ने चेतावनी में गोलियां चलाईं और आतंकवादी अपनी कार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए वहां से फरार हो गया। सुरक्षाबलों ने कुछ दूरी से ही रोशनी करके वाहन की जांच की और उन्हें कुछ संदिग्ध मिला।

इसके बाद घेराबंद कर दी और सुबह होने की प्रतीक्षा करने लगे। उन्होंने कहा, सुबह में एक बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचा और विस्फोटक से भरे हुए वाहन को देखा। पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ ने तकनीकी रूप से आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। पुलवामा पुलिस ने सुरक्षाबलों की मदद से एक बड़े हमले को नाकाम कर दिया और मैं इसके लिए सभी सुरक्षबलों को बधाई देता हूं।

आईजीपी ने कहा कि पुलिस को जैश द्वारा जंग-ए-बदर दिवस (रमजान महीने का 17 वां दिन) की वर्षगांठ पर हमले के संबंध में खुफिया जानकारी थी लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और सतर्कता की वजह से आतंकवादी ऐसा करने में नाकाम रहे। उन्होंने बताया, हालांकि बाद में इस संबंध में और ताजा जानकारी मिली। हमें संदेह है कि हिज्बुल मुजाहिद्दीन का आतंकवादी आदिल जो कि जैश के साथ भी काम करता है और फौजी भाई-(जो कि पाकिस्तानी आतंकवादी है और पुलवामा में जैश का कमांडर है) इस षडयंत्र को रचने में शामिल है।

कुमार ने कहा कि आतंकवादी पिछले साल 14 फरवरी को अवंतीपोरा हमले की तर्ज पर ही 40-45 किलोग्राम विस्फोटक की मदद से सुरक्षाबलों के वाहनों को निशाना बनाने की साजिश में थे। उन्होंने कहा, हम जांच के लिए बाहर से विशेषज्ञ दल बुला रहे हैं क्योंकि विस्फोटक का मलबा हवा में 50 मीटर की दूरी तक गया है और ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोटक की मात्रा करीब 40-45 किलोग्राम थी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...