back to top

विकास के विरोधियों को पहचानें, बड़े-बड़े वादों और गलतफहमी से बचें : नड्डा

काराकाट। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बिहार की जनता से बड़े बड़े-वादों एवं गलतफहमी से बचने की अपील करते हुए गुरुवार को कहा कि विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) वाले विकास का नया नक्शा लेकर आए हैं, लेकिन इसी दल के शासन में अपराधियों को संरक्षण मिलता था और ऐसे विकास के विरोधियों को पहचानने की जरूरत है।

बिहार में विपक्ष पर निशाना साधते हुए नड्डा ने कहा, अगर उजाले की इज्जत करनी है, तो अंधेरे की कठिनाई को पहचानना होता है। विकास करना है तो विकास के विरोधियों को भी पहचानना जरूरी है। काराकट और औरंगाबाद में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लालू के जंगल राज से मुक्ति देने का काम नीतीश जी के नेतृत्व में राजग की सरकार ने किया है और राज्य अब कानून-व्यवस्था पर चल रहा है।

तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, मैं आप लोगों को ए सब इसलिए बता रहा हूं कि बेटे को भी ये पता होना चाहिए कि उनके पिता ने कैसे राज किया था। लालू प्रसाद पर परोक्ष निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में चरवाहा विद्यालय बनाते-बनाते बिहार को चारागाह बना दिया और चारागाह बनाते-बनाते चारा घोटाला कर दिया तथा चारा घोटाला करते-करते यहां से चले तो कहां पहुंच गए, यह सबको पता है।

उन्होंने कहा कि चुनाव में बड़े-बड़े वादे करके लोगों को लुभाया जाता है, कई बार तो जनता पशोपेश में पड़ जाती है कि वोट किसे दें। उन्होंने कहा कि कभी भी वोट इस आधार पर मत दीजिए कि वो प्रत्याशी और उसकी पार्टी आगे चलकर क्या करेगी। वोट इस आधार पर देना चाहिए कि प्रत्याशी ने और उसकी पार्टी ने अब तक क्या किया है। लोगों से गलफहमी से बचने की अपील करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, आज राजद वाले विकास का नया नक्शा लेकर आ रहे हैं। जो लोग जात-पात की राजनीति करते थे, वे आज विकास की बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उन्हें भी विकास का अर्थ सिखा दिया है।

उन्होंने लोगों को चेताया कि राजद वही दल है जिसके राज में शहाबुद्दीन को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा और नीतीश कुमार की जब सरकार आई तब शहाबुद्दीन को जेल भेजा गया। लालू प्रसाद की पार्टी राजद के शासनकाल की याद दिलाते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वो दिन याद है जब पटना के डाक बंगला चौराहे पर शाम सात बजे के बाद खड़े नहीं हो सकते थे। उन्होंने राजद के शासन के दौरान कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और कारोबारियों के प्रदेश छोड़कर जाने का भी जिक्र किया।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...