back to top

डीआरएस में अंपायर्स कॉल की समीक्षा करनी चाहिए आईसीसी को : तेंदुलकर

मुंबई। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) में अंपायर्स कॉल की संपूर्ण समीक्षा करने का आग्रह किया। आस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारत को इस नियम का खामियाजा भुगतना पड़ा। अंपायर्स कॉल तब मुख्य रूप से सामने आता है जबकि पगबाधा के लिए रिव्यू की मांग की गई हो।

इस स्थिति में अगर अंपायर ने नॉट आउट दिया है तो रिव्यू में यह पता चलने पर कि गेंद स्टंप पर लग रही है, टीवी अंपायर के पास फैसला बदलने का अधिकार नहीं होता है। गेंदबाजी टीम के लिए यही अच्छी बात होती है कि वह अपना रिव्यू नहीं गंवाती है। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, खिलाड़ी इसलिए रिव्यू लेते हैं क्योंकि वे मैदानी अंपायर के फैसले से नाखुश होते हैं।

आईसीसी को डीआरएस प्रणाली विशेषकर अंपायर्स कॉल की संपूर्ण समीक्षा करने की जरूरत है। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जो बर्न्स और मार्नस लाबुशेन के खिलाफ पगबाधा की अपील के बाद रीप्ले में लगा कि गेंद गिल्लियों को स्पर्श करके जाती लेकिन अंपायर्स कॉल के कारण दोनों बल्लेबाज क्रीज पर बने रहे। तेंदुलकर ने इसके बाद 100 एमबी ऐप पर वीडियो पोस्ट कर कहा, मैं डीआरएस नियम से संतुष्ट नहीं हूं। जब आप तीसरे अंपायर के पास चले जाते है तो फिर मैदानी अंपायर का फैसला मायने नहीं रखना चाहिए।

तेंदुलकर ने कहा कि अगर गेंद विकेट के सामने है तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह विकेट से पूरा टकरा रहा है या सिर्फ गल्ली से। उन्होंने कहा, यह मायने नहीं रखता कि गेंद विकेट से 10 प्रतिशत टकरा रही है या 15 प्रतिशत या फिर 70 प्रतिशत, ऐसा इसलिए क्योंकि जब आप बोल्ड होते है तो यह मायने नहीं रखता है। मैं यह मानता हूं कि गेंद ट्रैकिंग प्रणाली 100 प्रतिशत सही नहीं हो सकती ,लेकिन आप मुझे एक अंपायर का नाम बताइए जिन्होंने कभी गलत फैसला नहीं दिया है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले इस पूर्व दिग्गज ने कहा, हम सभी गलती करते हैं, लेकिन एक बार जब हमने तकनीक को अपनाने का फैसला कर लिया है, तो इसके साथ तब तक बने रहे जब तक हम 100 प्रतिशत सही तकनीक हासिल नहीं कर लेते है। आस्ट्रेलियाई स्पिन दिग्गज शेन वार्न ने सबसे पहले इस नियम की आलोचना की थी जिसे अनिल कुंबले की अगुवाई वाली आईसीसी क्रिकेट समिति ने तैयार किया है। वार्न लगातार कहते रहे हैं कि वह अंपायर्स कॉल को कभी नहीं समझ पाए। उन्होंने पिछले साल पीटीआई-भाषा से कहा था, अगर गेंद स्टंप को हिट कर रही हो तो यह आउट भी हो सकता है और नॉट आउट भी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...