back to top

श्रीनगर के डल झील पर 26 सितंबर को एयर शो आयोजित करेगी वायुसेना

श्रीनगर। भारतीय वायुसेना कश्मीर के युवाओं को सेना में शामिल होने को प्रेरित करने और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 26 सितंबर को प्रसिद्ध डल झील पर एक एयर शो आयोजित करेगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि एयरशो में 3,000 से अधिक स्कूली बच्चे और कॉलेज के छात्र शामिल होंगे। कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग के पोल ने कहा, एयर शो का मुख्य उद्देश्य घाटी के युवाओं को भारतीय वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है। पोल ने मंगलवार को आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के तहत वायुसेना द्वारा आयोजित एयर शो में छात्रों की भागीदारी के संबंध में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्राचार्यों की एक बैठक की अध्यक्षता की थी। शो की थीम अपने सपनों को पंख देना है।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय वायुसेना के विमान के प्रभावशाली युद्धाभ्यास को देखने के लिए 3,000 से अधिक कॉलेज और स्कूली छात्रों के कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है, जो उन्हें भारतीय वायुसेना और विमानन क्षेत्र में करियर के बारे में सपने देखने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा, यह शो छात्रों में अपने सपनों को पंख देने का जुनून भी विकसित करेगा। छात्रों के साथ-साथ 700 शिक्षक भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि पोल ने शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुखों को एनसीसी कैडेटों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में स्टॉल लगाए जाएंगे और छात्रों को भारतीय वायुसेना की उपलब्धियों, बल में रोजगार के अवसरों, भर्ती नियमों और पात्रता मानदंडों से परिचित कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...