back to top

मजदूरों के लिए हजार बार भी जेल जाना पड़े तो कदम पीछे नहीं हटाऊंगा : लल्लू

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा को मजदूर एवं गरीब विरोधी करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मजदूरों, दलितों और वंचितों के लिए एक बार नहीं, एक हजार बार भी जेल जाना पड़े तो वह कदम पीछे नहीं हटाएंगे।

बुधवार को जेल से रिहा हुए लल्लू ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता साफ हो गई है। मजदूरों की सेवा करने, उन्हें सुरक्षित लाने की पहल करने पर जेल भेजा जाता है। फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाते हैं लेकिन भाजपा देश विरोधी, गरीब-मजदूर विरोधी नीतियों और तानाशाही के दम पर हमारा सेवा कार्य नहीं रोक सकती।

उन्होंने कहा, मजदूरों की आवाज को, श्रमिकों की आवाज को, दलितों, पिछडों और उत्तर प्रदेश की अवाम की आवाज को जेल की दीवारें नहीं रोक सकतीं …. एक बार नहीं, एक हजार बार भी जेल जाना पड़े तो कदम पीछे नहीं हटाऊंगा। गौरतलब है कि लल्लू 20 मई से जेल में थे और 17 जून को रिहा हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पैदल चल रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए बसें चलवाने की अनुमति मांगी लेकिन सरकार ने अपनी गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दिया और मजदूरों की सेवा में लगे हमारे नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए।

कांग्रेस नेता ने कहा, इस कायर और गरीब विरोधी सरकार ने मुझे 27 दिनों तक जेल में रखा। मुझे अपने वकील तक से नहीं मिलने दिया। मुझे इस बात की परवाह नहीं है। मुझे सिर्फ इस बात की फिक्र थी कि सड़कों पर हज़ारों की तादाद में लोग पैदल चल रहे होंगे। लल्लू ने लद्दाख में शहीद जवानों के परिवारों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए संवाददाता सम्मेलन के पहले शहीद जवानों के लिए कुछ क्षण का मौन रखा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एकजुटता सीमा पर लड़ रहे जवानों के साथ है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री 36 घण्टे चुप क्यों रहें? देश जानना चाहता है कि आखिर किसके आदेश पर हमारे देश के जवानों की यूनिट को निहत्थे भेजा गया था? कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, मेरे लिए यह पल बहुत ही भावुक कर देने वाला है कि हमारी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक करोड़ 15 लाख लोगों तक भोजन और राशन का बंदोबस्त किया गया।

RELATED ARTICLES

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा, कहा- पर्यावरण बचेगा तो ही सुरक्षित...

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'एक पेड़ मां के नाम'...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...